निर्धारित शेड्यूल पर हो रही S-400 मिसाइल सिस्टम की डिलीवरी, रूस ने कहा, यूक्रेन संघर्ष बाधक नहीं

रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि S-400 मिसाइल सिस्टम की डिलीवरी अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार हो रही है।

मास्को, 23 सितंबर : रूस ने कहा कि भारत को S-400 मिसाइल सिस्टम की डिलीवरी अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार हो रही है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव (Russian Ambassador Denis Alipov) ने कहा कहा कि, दोनों देशों (भारत-रूस) के रक्षा संबंधी मुद्दों में यूक्रेन संघर्ष के कारण कोई भी देरी नहीं हुई है। इस दौरान उन्होंने भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय विवादों के समाधान में रूस के शामिल नहीं की बात कही है।

S-400 से कांपेंगे दुश्मन देश

S-400 से कांपेंगे दुश्मन देश

रूस ने कहा है कि, निर्धारित समय पर S-400 मिसाइल सिस्टम की डिलीवरी भारत को हो रही है। भारत-रूस रक्षा संबंधी विषयों पर यूक्रेन संघर्ष बाधक नहीं बनेगा। बता दें कि, रूस का सबसे एडवांस वर्जन S-400 लॉन्ग रेंज सर्फेस-टू-एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। यह दुश्मन के क्रूज, फाइटर जेट और बैलिस्टिक मिसाइलों को चुटकी में मार गिराने में सक्षम है। ये रूस के ही S-300 का अपग्रेडड वर्जन है और एक ही राउंड में 36 टारगेट को भेदने में सक्षम है।

चीन और भारत के बीच रूस नहीं आएगा

चीन और भारत के बीच रूस नहीं आएगा

वहीं, रूस के राजदूत ने भारत और चीन के बीच के रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय विवादों के समाधान में रूस शामिल नहीं होना चाहता है। मास्को केवल दो देशों को सीमा विवादों के जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कुछ देशों के विपरीत जो केवल चीन के प्रति भारत के संदेह को प्रोत्साहित करते हैं रूस इसके विपरीत हैं।

रूस और भारत के बीच ऊर्जा संबंधी वार्ता हुई

रूस और भारत के बीच ऊर्जा संबंधी वार्ता हुई

राजदूत डेनिस अलीपोव ने एससीओ बैठक के संबंध में कहा कि, दोनों देशों के बीच इस बैठक में ऊर्जा सहयोग के विषयों पर चर्चा की गई। इस पर हम लगातार चर्चा करते रहते हैं। हालांकि, हाल में ऊर्जा आपूर्ति में कमी देखी गई है, लेकिन रूस लंबी अवधि की आपूर्ति के बारे में बात करता है।

S-400 की खासियत

रूस की S-400 एयर डिफेंस सिस्टम में लगी मिसाइलें 30 किलोमीटर की ऊंचाई और 400 किलोमीटर की दूरी में किसी भी दुश्मन के टारगेट को भेदने में सक्षम है। एस-400 में कई तरह की रेंज वाली मिसाइलें और एडवांस रडार लगे होते हैं। ये रडार 100 से 300 टारगेट को ट्रैक कर सकते हैं। इस डिफेंस सिस्टम की खासियत यह है कि, इसमें 12 लॉन्चर लगे होते हैं। ये तीन मिसाइल को एक साथ दाग सकने में सक्षम है और इसे तैनात करने में काफी कम वक्त लगता है।

(Photo Credit : Twitter & PTI)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+