रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने खाई आर्इएसआईएस को खत्म करने की कसम
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने अमेरिका और बाकी दुनिया की चिंता किए बिना इराक और सीरिया में आईएसआईएस पर हमले शुरू कर दिए हैं।

पुतिन का कहना है कि वह सीरिया की सेना को भी मदद करते रहेंगे क्योंकि बिना सीरियन आर्मी की मदद के इस बात की कल्पना करना बेकार है कि आईएसआईएस का खात्मा हो सकेगा।
पुतिन ने खाई कसम
पिछले दिनों पुतिन ने दुनिया के सामने ऐलान कर दिया है कि वह सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का समर्थन जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि सीरिया में वह आईएसआईएस को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इसके लिए उन्हें असद का समर्थन करने की जरूरत है। पुतिन ने कहा है कि अपने हथियार और दूसरे सैन्य साजो-सामान सीरिया को देते रहेंगे।
पुतिन ने यह भी दावा किया है कि अगर यूरोप ने सीरिया को मदद करने वाले रूस पर उंगली उठाई तो फिर शरणार्थी संकट और बढ़ेगा।
रूस के हथियार पहुंचे सीरिया
पुतिन के ऐलान के साथ ही रूस ने अपने टैंक्स को सीरिया भेज दिया है। इसके साथ ही कुछ फाइटर जेट्स भी सीरिया में है। रूस ने दो दिन पहले यह हमले शुरू किए हैं। इसके अलावा रूस की सेना सीरियन आर्मी की भी मदद कर रही है ताकि वह आईएसआईएस से निबट सकें।
वहीं पुतिन के इन तेवरों को देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की घबराहट बढ़ गई है। उन्होंने अब इस बात का अंदेशा जताया है कि रूस सीरिया में अपना आर्मी बेस बनाने की कोशिश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications