रूसी सैनिक ने एक हाथ गंवाकर जर्मन मेड लेपर्ड टैंक को किया तबाह, मिला भारीभरकम इनाम, क्यों खुश हुए पुतिन?
रूस का दावा है कि इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन के जवाबी हमले के बाद से उसके सैनिकों ने कई जर्मन लेपर्ड टैंकों और अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दिए ब्रैडली लड़ाकू वाहनों को नष्ट किया है।
रूस-यूक्रेन युद्ध में एक रूसी सैनिक को बहादुरी दिखाने के एवज में भारी भरकम इनाम मिला है। रूसी सैनिक को जर्मन मेड लेपर्ड-2 टैंक को नष्ट करने के लिए 1 मिलियन रूबल का इनाम दिया गया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि एक रूसी सैनिक जिसने यूक्रेन में एक युद्ध में जर्मन निर्मित लेपर्ड टैंक को नष्ट कर दिया था, उसे एक निजी फाउंडेशन द्वारा 1 मिलियन रूबल लगभग 9.80 लाख रुपये का इनाम दिया गया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें एक सैनिक, आंद्रेई क्रावत्सोव को अस्पताल के बिस्तर पर बैठे दिखाया गया है। इस दौरान उसे ग्रीको-रोमन कुश्ती में तीन बार के ओलंपिक चैंपियन अलेक्जेंडर कार्लिन पुरस्कार प्रमाण पत्र प्राप्त कर रहे थे।
हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि कब और कहां क्रावत्सोव ने टैंक को नष्ट किया या अस्पताल में उसका क्या इलाज चल रहा था। लेकिन वीडियो में उनका दाहिना हाथ गायब नजर आ रहा है।
रूस का दावा है कि इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन के जवाबी हमले के बाद से उसके सैनिकों ने कई जर्मन लेपर्ड टैंकों और अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दिए ब्रैडली लड़ाकू वाहनों को नष्ट किया है।
आपको बता दें कि भारी उठापटक के बाद 5 महीने पहले जर्मनी, यूक्रेन को लेपर्ड टैंक देने को राजी हुआ था। जर्मनी के चांसलर ने यूक्रेन को 14 लेपर्ड-2 टैंक देने की घोषणा की थी। 1970 में बना लेपर्ड-2 टैंक दुनिया के सबसे शक्तिशाली मेन बैटल टैंक्स में से एक कहा जाता है।
लेपर्ड टैंक को अमेरिका में बने M48 पैटन को हराने के लिए बनाया गया था। ये टैंक इतना प्रभावी था कि कुछ ही सालों में यह यूरोप के साथ दुनिया के सभी देशों में फेमस हो गया।
लैपर्ड टैंक फायर पावर, सुरक्षा और रफ्तार के मामले में भी बेहतरीन है। इसकी रेंज लगभग 500 किलोमीटर यानी 310 मील है, यह लगभग 68 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है।
इस टैंक की एक खासियत ये भी है कि इसके इस्तेमाल के दौरान अगर दुश्मन की तरफ से हमला किया जाता है, तब भी अंदर बैठे सैनिक सुरक्षित रहते हैं। रूस द्वारा इसे नष्ट करने के बाद अपने सैनिक को भारी भरकम इनाम देने की घोषणा के पीछे यही वजह है।












Click it and Unblock the Notifications