'किसी को बख्शा नहीं जाएगा', Moscow Terror Attack पर पुतिन सख्त, राष्ट्रीय शोक की घोषणा
Russia Terrorists Attack: यूक्रेन से लड़ाई के बीच रूस की राजधानी मॉस्को में बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार (23 मार्च) को मॉस्को के क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और बम विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक (ISIS) ने ली है। वहीं अब इस विभत्स घटना पर रूसी के राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को में आतंकी हमले की निंदा करते हुए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में एक कॉन्सर्ट के दौरान हुई फायरिंग पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "इस बर्बर हमले की जांच की जाएगी। हमले में शामिल सभी लोगों को सजा दी जाएगी। मैं 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित करता हूं।"

आतंकी हमले के 11 संदिग्ध गिरफ्तार
क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकी हमले में अब तक 140 से ज्यादा निर्दोष लोगों की जान चली गई है। वहीं तुरंत एक्शन लेते हुए अब तक 11 हमलावरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में से चार आतंकवादी थे।
24 मार्च को राष्ट्रीय शोक
वहीं अब इस घटना पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा, ''मैं आज आपसे उस खूनी, बर्बर आतंकवादी कृत्य के संबंध में बात कर रहा हूं, जिसके शिकार दर्जनों निर्दोष, शांतिपूर्ण लोग थे। मैं 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित करता हूं।"
पुतिन का सख्त संदेश
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "उन्होंने भागने की कोशिश की, वे यूक्रेन की सीमा की ओर बढ़ रहे थे। जांच अधिकारी उन्हें पहचान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। ये अपराधी विशेष रूप से हमारे लोगों को मारने के लिए गए थे। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे दर्द को साझा करने वाले अन्य देश हमारे साथ सहयोग करेंगे। इन आतंकवादियों का कोई देश नहीं है।"
इसी के साथ व्लादिमीर पुतिन ने सख्त लहजे में कहा कि, "इस बर्बर हमले की जांच की जाएगी। हमले में शामिल सभी लोगों को सजा दी जाएगी"












Click it and Unblock the Notifications