रूस राष्ट्रपति चुनाव: व्लादिमिर पुतिन से भिड़ने के लिए तैयार ये टीवी स्टार, जानिए कौन है ये लेडी

मास्को। रूस की सत्ता में दो दशक तक राज कर रहे व्लादिमिर पुतिन को अगले राष्ट्रपति चुनाव में एक टीवी शख्सियत से सामाना करना होगा। टीवी स्टार सेनिया सबचक ने पुतिन के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का मन बनाया है। सेनिया ने एक वीडियो के माध्यम से घोषणा करते हुए कहा कि वे अगले साल मार्च में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन के खिलाफ खड़ी होगी।

राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन का सामना होगा इस टीवी स्टार से

रूस की पेरिस हिल्टन नाम से मशहूर 35 वर्षीय सेनिया एक टीवी एंकर, जर्नलिस्ट और एक्टर है। सेनिया सबचक के पिता व्लादिमिर पुतिन के पॉलिटिकल मेंटर भी रह चुके हैं। एक टीवी पर्सनालिटी बनने से पहले सेनिया टीवी रियालिटी शो में भी भाग ले चुकी है। वोग मैगजीन पेरिस हिल्टन का रूसी वर्जन कह चुकी है।

सेनिया सबचक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को जानकारी दे कि वे अगले साल पुतिन के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ेगी। सेनिया ने कहा, 'सभी के खिलाफ वोट देने का विकल्प होता था। चुनाव हमें गारंटी देता है कि हम किसी एक खिलाफ वोट नहीं डाले। लेकिन अब यह विकल्प हमसे ले लिया गया ताकि आसानी से हमारे वोट को चुरा सके। इसलिए सरकारें लंबे वक्त तक सत्ता में रहती है'।

सेनिया ने आगे कहा, 'मैं 36 साल की हूं और रूस की नागरिक होने के नाते मुझे राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेना का अधिकार है। मैंने निर्णय लिया है कि मैं इस अधिकार का प्रयोग करूंगी'। रूस में 35 साल से अधिक कोई भी नागरिक राष्ट्रपति चुनाव में भाग ले सकता है।

सेनिया ने साथ में यह भी कहा कि जब मैं 18 साल की थी और कॉलेज में पढ़ती थी तब पुतिन रूस के राष्ट्रपति बने थे। उस साल जन्मे बच्चे इस बार वोट करेंगे। जरा इस बारे में सोच कर देखिए। व्लादिमिर पुतिन पिछले 17 साल से रूस के राष्ट्रपति है।

हालांकि, अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने के लिए पुतिन बहुत पहले ही इशारा कर चुके हैं। रूस मीडिया के मुताबिक, पुतिन चौथी बार अपना कार्यकाल संभाल सकते हैं। हालांकि, कुछ उदारवादी लोग पुतिन से नाराज जरूर है, लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं दिखाई देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+