बीच आसमान में खुल गया विमान का दरवाजा, उड़े यात्रियों के सामान, अटकी सांसें, देखें Video

रूस में उड़ान के दौरान एक प्‍लेन का दरवाजा अचानक खुल गया जिससे अफरा-तफरी मच गई और 25 यात्रियों की जिंदगी पर खतरा मंडराने लगा। इसके बाद विमान को तुरंत वापस उतारा गया और दरवाजे को फिक्स कर फिर से उसे रवाना किया गया।

Russian plane Door Opens

Image: Twitter

रूस में उड़ान के दौरान एक प्‍लेन का दरवाजा अचानक खुल गया जिससे अफरा-तफरी मच गई और 25 यात्रियों की जिंदगी पर खतरा मंडराने लगा। इसके बाद विमान को तुरंत वापस उतारा गया और दरवाजे को फिक्स कर फिर से उसे रवाना किया गया। 'द मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की एयरलाइन एयरो एंटोनोव-26 प्‍लेन ने रूस के साइबेरियाई इलाके याकुतिया मगन से सोमवार को उड़ान भरी थी। इस प्‍लेन को मगादन जाना था।

उड़ान भरने के बाद जब विमान करीब 2800-2900 मीटर की ऊंचाई पर था तो उसी समय विमान का पिछला दरवाजा खुल गया। इस दौरान यात्रियों का सारा सामान भी बिखर गया। प्‍लेन में ही मौजूद एक यात्री ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक दबाव की समस्या के चलते विमान का दरवाजा खुला था। आपको बता दें कि विमान का पिछला दरवाजा सामान को उतारने और चढ़ाने के लिए उपयोग में आता है। हालांकि इतनी ऊंचाई पर अचानक दरवाजा खुल जाने से ठंडी हवा विमान में घुसने लगी जिससे यात्रियों की हालत खराब हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक ठंडी हवा के विमान में घुसने की वजह से अंदर का तापमान बेहद कम होकर -41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

इसके बाद विमान को वापस साइबेरिया के मागन शहर में उतारा गया और तकनीकी समस्या को दूर करने के बाद विमान को फिर से रवाना किया गया। इस दौरान सबसे अच्छी बात ये हुई कि कोई भी व्यक्ति इसमें चोटिल नहीं हुआ। हालांकि हर कोई विमान के लॉकिंग सिस्टम में आई इस खराबी से हैरान था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक AN-26 मॉडल के ट्विन इंजन वाले ऐसे विमानों का अब इस्तेमाल नहीं होता है। ऐसे विमान सोवियत संघ के काल में ही बनाए गए थे। डेढ़ दशक तक बनाने के बाद 1986 में इस प्‍लेन का निर्माण बंद कर दिया गया था।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्‍लेन में सवार सभी 25 लोगों की जान बचा ली गई है। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, कुछ लोगों की टोपी जरूर उड़ गई है। वहीं, एक दूसरी रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कई यात्रियों के सामान भी इस घटना की वजह से गिर गए। वहीं इस घटना पर यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन ग्रेसचेनको ने भी चुटकी ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रूस पर निशाना साधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+