VIDEO: मौत को छूकर जिंदा बच निकला रूसी पायलट, फाइटर प्लेन क्रैश से 5 सेकेंड पहले हुआ इजेक्ट
Russian
jet crash, रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई महीनों से युद्ध जारी है। इस युद्ध में जहां यूक्रेन तबाह हो गया है। वहीं रूस को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। रूस अभी तक इस युद्ध में अपने बड़ी संख्या में पायलट और लड़ाकू विमान गवां चुका है। हाल ही में एक रूसी सुखोई विमान अपनी उड़ान के दौरान क्रैश हो गया। लेकिन क्रैश होने को कुछ सेकेंड पहले पायलट प्लेन से बच निकला। इस घटना का वीडियो सामने आया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
हेलमेट में लगे कैमरे में कैद हुई घटना
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रूसी फाइटर प्लेन सुखोई धरती के काफी नज़दीक उड़ान भर रहा होता है। इस दौरान पायलट विमान के अंदर कंट्रोल रूम को जानकारी देते हुए सुना जा सकता है। जैसे-जैसे प्लेन जमीन के नजदीक जाने लगता है। क्रैश होने के पांच सेकेंड पहले खुद को प्लेन से इजेक्ट कर देता है। ये सारा घटनाक्रम पायलट के हेलमेट में लगे कैमरे में कैद हो जाता है।

फाइटर प्लेन क्रैश पहले 5 सेकेंड पहले बच निकला पायलट
इजेक्शन के बाद प्लेन से बाहर निकला पायलट हवा में कुछ देर रहने के बाद जमीन पर सुरक्षित उतर जाता है। वहीं उसके हेलमेट में लगे कैमरे में दिखता है कि, करीब 1 किमी की दूरी पर जाकर फाइटर प्लेन जमीन से जाकर टकरता है और उसमें जोरदार धमाका होता है। जिसके बाद वह एक आग के गुबार में बदल जाता है। पायलट जमीन पर उतरकर जल रहे अपने विमान के देखने लगता है।

10 सेकेंड में जमीन पर उतरा पायलट
इस दौरान रूसी प्लेन के साथ उड़ रहे अन्य फाइटर प्लेन उसके आसपास उड़ान भरते दिख रहे हैं। पायलट जमीन से मात्र इतनी कम उंचाई पर उड़ रहा था कि, उसे जमीन तक पहुंचने में मात्र 10 सेकेंड लगे। इस पूरे घटनाक्रम बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। वहीं यह पहली बार है जब किसी रूसी पायलट के हेड कैमरे की फुटेज सामने आई है।
संडे को विमान दुर्घटना में दो रूसी पायलट मारे गए थे
यह स्पष्ट नहीं था कि दुर्घटना कब और कहां हुई, और क्या जेट यूक्रेन की सेना द्वारा मार गिराया गया था? क्लिप को मिलिट्री एनालिस्ट रॉब ली ने भी ट्विटर पर साझा कियाहै। यह फुटेज उस घटना के बाद सामने आई है जिसमें दो रूसी पायलटों की मौत हो गई थी। उनका जेट रविवार को साइबेरियाईमें दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications