रूस में पुतिन के कट्टर विरोधी नेता को चाय में दिया गया ज़हर, हालत गंभीर

मॉस्को। रूस में राष्ट्रपति पुतिन के विरोधी और विपक्षी नेता एलेक्सी नावल्नी को जहर दिया गया गया है। उन्हें गंभीर हालत में साइबेरिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वे कोमा में हैं। इस बारे में नावल्नी की प्रवक्ता कीरा यारमिश ने जानकारी दी।

Alexei Navalny

कीरा ने बताया कि एलेक्सी नावल्नी साइबेरियाई शहर तोमस्त से फ्लाइट लेकर मास्को जा रहे थे। फ्लाइट में उनकी तबियत खराब होने पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। प्रवक्ता ने कहा कि हम समझते हैं कि उन्हें चाय में मिलाकर जहर दिया गया है। सुबह से चाय के अलावा उन्होंने कुछ नहीं पिया है। डॉक्टरों के हवाले से उन्होंने बताया कि गर्म पानी की वजह से चाय में आसानी में घुल गया। कीरा ने लिखा कि 'उन्हें घातक ज़हर दिया गया है। वह आईसीयू में भर्ती हैं।'

बाद में उन्होंने ट्वीट किया कि नावल्नी अभी भी बेहोश हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। समाचार एजेंसी तास ने भी डॉक्टर के हवाले से खबर दी है कि उनकी हालत गंभीर है।

पहले भी हुए हमले
पेशे से वकील एलेक्सी नावल्नी पुतिन के धुर विरोधी माने जाते हैं। वे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बार अभियान चला चुके है। पुतिन विरोधी रैलियों के चलते उन्हें कई बार जेल में रहना पड़ा था। 2018 में वे पुतिन के खिलाफ चुनाव में हिस्सा लेना चाहते थे लेकिन उन्हें चुनाव नहीं लड़ने दिया गया। 2017 में उनके चेहरे पर कुछ लोगों ने उनके चेहरे पर एंटीसेप्टिक डाल दिया था जिसमें उनकी एक आंख खराब हो गई थी।

पुतिन के विरोधी होते हैं निशाने पर
रूस की राजनीति में बार-बार जहर दिए जाने के मामले सामने आए हैं। कई बार पुतिन के विरोधियों को ऐसे हमलों के जरिए निशाना बनाया गया है। नावल्नी ने दावा किया था कि पिछले साल जब एक प्रदर्शन के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था तो जेल में उन्हें जहर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+