रूस की बमबारी से एक साल में सीरिया में मर गए 9300 लोग
बेरूत। दुनिया के खतरनाक आतंकी समूह आईएसआईएस का खात्मा करने के लिए रूस ने एक साल में सीरिया में इतनी बमबारी की है जिसमें 9000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

ब्रिटेन की सीरिया में स्थित एक मानवाधिकार संस्था ने दावा किया है कि एक साल में रूस की तरफ से बरसाए गए बमों में सीरिया में मरने वालों की संख्या 9300 पहुंच गई है।
रूस ने पिछले साल 30 सितंबर को सीरिया से आतंकी संगठन आईएसआईएस और अल कायदा का खात्मा करने के लिए बमबारी शुरू की थी। रूस के इन हवाई हमलों को सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद का समर्थन हासिल था।
पिछले सप्ताह रूस की तरफ से गई हवाई बमबारी में भी सीरिया के अलेप्पो में 200 लोग मारे जा चुके हैं। इस मानवाधिकार संस्था के मुताबिक 9,364 लोग अभी तक इस हमले में मारे जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications