'अगर जान चाहते हो सरेंडर करो हम देंगे नया जीवन', मरियूपोल में तबाही के बाद रूस ने कही ये बात

नई दिल्ली, 17 अप्रैल। यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग (Russia Ukarine Conflict) में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। यहां काफी कुछ तहस-नहस हो चुका है। यूक्रेन के दक्षिणी शहर मारियूपोल (Mariupol) में भारी तबाही है। शहर की अधिकतर बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बड़ी संख्या में लोग पलायन कर चुके हैं। ऐसे में शहर की सुरक्षा में तैनात जवानों को रूस ने सरेंडर करने की चेतावनी दी है।

Mariyupol

पिछले कई दिनों से जारी यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा। रूस अब यूक्रेन पर नए सिरे हमले की तैयारी कर रहा है। रूसी सेना के हमले में यूक्रेन के शहरों में भारी तबाही है। मारियूपोल में सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेनी जवानों को रूस की चेतावनी

मारियुपोल में रूसी सेना के हमलों का जवाब दे रहे यूक्रेनी बलों को रूस ने आत्मसर्पण करने की चेतावनी दी है। रूस ने कहा है कि अगर वे अपनी जान बचाना चाहते हैं तो रूस के सामने उन्हें सरेंडर करना होगा। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मारियुपोल की स्थिति को अमानवीय बताया। उन्होंने पश्चिम देशों से यूक्रेन के बचाव में तुरंत भारी हथियार सप्लाई करने का आग्रह किया है।

रूस का मारियूपोल पर कब्जे का दावा

न्यूज एजेंसी एएफपी की मानें तो मॉस्को की ओर से कहा जा रहा है कि रूस ने यूक्रेने के अधिकतर शहरी क्षेत्रों को सुरक्षित करने का दावा किया है। लेकिन मारियूपोल स्टीलवर्क्स कारखाने के अंदर लड़ाकों का एक छोटा समूह अब भी सक्रिय है।

यूक्रनी राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों से मांगी सहायता
रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में नए सिरे से हमले की तैयारी तेज कर दी है। यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में रूस की सेना के साथ संघर्ष जारी है। लगातार हमले के चलते मारियूपोल शहर की अधिकांश इमारते क्षतिग्रस्त हो गई हैं। तबाही को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि मारियुपोल में स्थिति अमानवीय है। साल 2014 से अब तक पुनर्वास कार्यक्रम के तहत 287,000 से अधिक लोग यूक्रेन को छोड़कर रूस चले गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+