रूस ने अमेरिका को संपत्ति जब्त करने को लेकर दी चेतावनी, कहा- हमेशा के लिए संबंध हो जाएंगे खत्म

मॉस्को, 13 अगस्तः रूस ने अमेरिका को संपत्ति जब्त करने को लेकर चेतावनी दी है। ताश के मुताबिक रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका द्वारा रूसी संपत्तियों की किसी भी संभावित जब्ती से वाशिंगटन के साथ मास्को के द्विपक्षीय संबंध पूरी तरह से नष्ट हो जाएंगे। रूस द्वारा यूक्रेन पर 24 फरवरी को हमला करने के बाद से दोनों देशों के आपसी संबंध खराब हो चुके हैं।

usa-russia

अमेरिका ने रूस पर लगाए कई प्रतिबंध

इसके बाद अमेरिका ने रूस पर कई प्रकार के आर्थिक, वित्तीय और राजनयिक प्रतिबंध लगा दिए। इसमें रूस के लगभग आधे सोने और विदेशी मुद्रा भंडार को फ्रीज करना भी शामिल है। 24 फरवरी से पहले तक इसकी वैल्यू 640 बिलियन अमेरिकी डॉलर के करीब थी। इस बीच यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल सहित शीर्ष पश्चिमी अधिकारियों ने यूक्रेन के भविष्य के पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए फ्रीज संपत्ति को जब्त करने का सुझाव दिया है। इस बीच रूसी विदेश मंत्रालय के अलेक्जेंडर डार्चिव ने ताश को एक साक्षात्कार में कहा, "हम अमेरिकियों को ऐसे कार्यों के हानिकारक परिणामों के बारे में चेतावनी देते हैं जो स्थायी रूप से द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचाएंगे, जो न तो उनके हित में है और न ही हमारे हित में है। हालांकि डार्चिव ने बयान से यह स्पष्ट नहीं था कि वह किन संपत्तियों की बात कर रहे थे।

पुतिन के करीबियों की भी संपत्ति फ्रीज

बिडेन प्रशासन के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से संबंध रखने वाले धनी व्यक्तियों की 30 बिलियन डॉलर की संपत्ति को भी फ्रीज कर लिया है, जिसमें नौका, हेलीकॉप्टर, रियल एस्टेट और कला से जुड़ी चीजें शामिल हैं। डार्चिव ने यह भी कहा कि रूस ने संयुक्त राज्य अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर रूस को आतंकवाद का राज्य प्रायोजक घोषित किया जाता है तो राजनयिक संबंध बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएंगे और यहां तक कि टूट भी सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+