Russia: अब ताउम्र राष्‍ट्रपति रहेंगे व्‍लादिमीर पुतिन, संसद में पास हुआ एक कानून

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन अब और ज्‍यादा ताकतवर हो गए हैं। रूस के संसद में पास एक बिल के पास अब वह आजीवन राष्‍ट्रपति रह सकते हैं। रूस की संसद जिसे डूमा कहते हैं वहां पर बुधवार को एक प्रस्ताव पास किया गया है। अब इसके बाद पुतिन साल 2024 के बाद 12 साल और राष्ट्रपति बने रह सकते हैं। गौरतलब है कि पुतिन का वर्तमान कार्यकाल 2024 में खत्म हो रहा है।

russia-putin-100

20 साल से रूस पर पुतिन का राज

नए प्रस्‍ताव के बाद पुतिन 2024 के बाद भी देश का राष्ट्रपति बन सकते हैं। साल 2024 में पुतिन का कार्यकाल खत्‍म होने के बाद उनके सामने कुछ संवैधानिक अड़चनें आ रही थीं। संसद के निचले सदन डूमा में संवैधानिक संशोधन पेश किया गया। बिल के पक्ष में 383 वोट पड़े। अब 2024 में वर्तमान कार्यकाल खत्‍म होने के बाद भी पुतिन दो बार यानी 12 साल तक राष्ट्रपति बन सकते हैं। प्रस्तावित संशोधन पर देशभर में 22 अप्रैल को वोटिंग होगी। इस वोटिंग से पहले रूस की संवैधानिक अदालत इस प्रस्ताव की समीक्षा करेगी।हालांकि इस संशोधन की आलोचना भी हो रही है। पुतिन विरोधियों ने अब नए बिल के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। 67 साल के पुतिन रूस पर 20 साल से ज्यादा समय से शासन कर चुके हैं। वह कभी राष्‍ट्रपति बने तो कभी प्रधानमंत्री बनकर उन्‍होंने देश पर राज किया। बतौर राष्‍ट्रपति यह उनका चौथा कार्यकाल है।

साल 1999 में बने थे रूस के PM

उन्होंने मार्च 2018 के चुनाव में चौथी बार जीत दर्ज की थी और अब वो साल 2024 तक रूस के राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे। पुतिन साल 2000 में पहली बार रूस के राष्‍ट्रपति चुने गए थे। इससे पहले साल 1999 से 2000 तक वह देश के प्रधानमंत्री रहे थे। 2000 से 2008 तक वह राष्‍ट्रपति रहे। इसके बाद वह 2008 से 2012 तक फिर पीएम रहे और फिर 2012 में राष्‍ट्रपति बने। साल 2018 में चुनाव हुए और वह फिर से देश के राष्‍ट्रपति चुने गए। इस समय उनकी उम्र 68 वर्ष है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+