Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन की महिलाओं को रूसी सैनिक भेज रहे Dirty -Flirty मैसेज, सामने आया स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली, 24 फरवरी। यूक्रेन पर रूस ने हमला बोल दिया है, जिसके बाद यूक्रेन की राजधानी कीव और खार्किव समेत यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में विस्फोट हुए हैं। तो वहीं इस बीच एक यूक्रेनी महिला ने एक चौंकाने वाला दावा किया है कि रूसी सैनिक उसे गंदे, अश्लील और Flirty messages भेज रहे हैं,वो उसे मिलने के लिए बुला रहे हैं।

रूसी सैनिक भेज रहे Dirty- Flirty मैसेज

रूसी सैनिक भेज रहे Dirty- Flirty मैसेज

'द सन' की खबर के मुताबिक रूसी सैनिक यूक्रेन के Kharkiv शहर से केवल 20 मील दूर हैं और वो वहां से महिलाओं को Tinder पर इस तरह के संदेश भेज रहे हैं। बहुत सारे रूसी सैनिकों ने डेटिंग साइट टिंडर पर प्रोफाइल बनाकर अश्लील संदेशों के साथ रूसी महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। वो उन्हें बहुत सारी तस्वीरों के जरिए लुभाने में लगे हैं। रूसी सैनिकों की इस हरकत से यूक्रेन की महिलाएं काफी परेशान हैं।

रूसी सैनिक यूक्रेन के Kharkiv शहर से केवल 20 मील दूर

रूसी सैनिक यूक्रेन के Kharkiv शहर से केवल 20 मील दूर

इस बारे में बात करते हुए डासा नाम की महिला ने कहा कि मैं यूक्रेन के Kharkiv में रहती हूं। रूसी सैनिकों की इस हरकत से तंग आकर उसने अपनी लोकेशन को भी बदल दिया है लेकिन इसके बाद भी रूसी सैनिकों का संदेश भेजना बंद नहीं हुआ है। वो मानसिक रूप से इस बात से बहुत ज्यादा परेशान है। उसने इस बारे में स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। गौरतलब है कि रूसी सैनिक यूक्रेन के Kharkiv शहर से केवल 20 मील दूर हैं।

जानिए भारत किसके साथ?

जानिए भारत किसके साथ?

इस वक्त यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध पर पूरे विश्व की निगाहें हैं तो वहीं भारत का रूख क्या होगा इस पर भी सबकी नजर है तो वहीं इसी बीच भारत सरकार ने अपनी ओर से पहला रिएक्शन दे दिया है। विदेश राज्यमंत्री डॉक्टर राजकुमार रंजन सिंह ने कहा है कि 'भारत शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करता है और हमारा स्टैंड तटस्थ है।' आपको बता दें कि इससे पहले रूस भी भारत के स्वतंत्र स्टैंड का स्वागत कर चुका है। '

क्या कहा पुतिन ने?

क्या कहा पुतिन ने?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की घोषणा कर दी लेकिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में दावा किया कि इसका उद्देश्य नागरिकों की रक्षा करना है। रूस का यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई लक्ष्य नहीं है। पुतिन ने कहा कि रक्तपात रोकने की जिम्मेदारी यूक्रेन की "शासन" की है लेकिन इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी यूक्रेन को बचाने आएगा वो गहरा भुगतान करेगा, बेहतर ये होगा कि यूक्रेन की सेना हथियार डाले और चली जाए, हम खून खराबा नहीं चाहते हैं।

यूक्रेन की महिलाओं को रूसी सैनिक भेज रहे Flirty मैसेज...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+