जानिए रूस के पास मौजूद पांच सबसे खतरनाक हथियार
मॉस्को। जिस समय रूस शीत युद्ध के दौर से गुजर रहा था, उस समय दुनिया के कई देशों ने उसके पास मौजूद सैन्य क्षमता का काफी मजाक उड़ाया था। लेकिन आईएसआईएस पर हुए हमलों ने साफ कर दिया है कि रूस बदल गया है और उसकी सेनाएं भी अब दुनिया की बाकी सेनाओं के मुकाबले ही ताकतवर है सक्षम हैं।
जहां एक तरफ अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश पुराने और जंग लड़े हथियारों से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं रूस नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। रूस के पास इस समय हर वह हथियार मौजूद है जो दुनिया के किसी भी बड़े देश के हथियारों से मोर्चा ले सकता है।
आइए आज आपको बताते हैं रूस के पास मौजूद पांच उन सबसे खतरनाक हथियारों के बारे में जो अमेरिका और ब्रिटेन के लिए चुनौती बन सकते हैं।

सुखोई
रूस के पास मौजूद सुखोई सीरीज के फाइटर जेट्स दुनिया के सबसे ताकतवर फाइटर जेट्स हैं। रूस ने सन 1985 में सुखोई-27 के साथ पहला सुखोई बनाया था। उसके बाद से सुखोई-30 मल्टी रोल फाइटर, सुखोई-34 फाइटर बॉम्बर और सुखोई-35 इंटरसेप्टर आ चुके हैं। आज यह जेट्स अमेरिका के एफ-15, एफ/ए हॉरनेट्स जैसे जेट्स से भी खतरनाक है।

सुखोई टी-50 पीएके-एफए
भारत को भी यह फाइटर जेट्स अगले कुछ वर्षों में मिलेंगे। यह जेट्स पहले से कई ज्यादा प्रभावशाली मारक क्षमता से लैस हैं। टारगेट तक पहुंचना, सेंसर्स और इसमें इंस्टॉल दूसरे उपकरण पहले से कहीं ज्यादा उच्च श्रेणी के हैं।

एईएसए रडार
रूस की एईएसई रडार को दुनिया की सबसे ताकतवर रडार बताया गया है। यह रडार पेंसिल की आकार वाली बीम से आसमान को गहराई तक छान सकती हैं। इस रडार की टेक्नोलॉजी को अमेरिका के कई फाइटर जेट्स तक चुनौती दे सकते हैं। अगर टी-50 फाइटर जेट को इस रडार के साथ फिट किया जाए तो एफ-35 इसका पता नहीं लगा पाएगा।

टी-14 टैंक्स
इस वर्ष मार्च में रूस ने टी-14 टैंक को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया था। रूस का टी-14 अरमाता बहुत ही हल्का, लो-प्रोफाइल और उच्च क्षमता वाला टैंक है जिसमें एडवांस टेक्नोलॉजी के सभी हथियारों को इंस्टॉल किया गया है।

यासीन अटैक सबमरींस
रूस के पास मौजूद परमाणु क्षमता वाली सबमरीन दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। यासीन अटैक सबमरीन को देखकर अमेरिका भी सकते में है।
-
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब












Click it and Unblock the Notifications