यूक्रेन में परमाणु बम का इस्तेमाल करेगा रूस? पुतिन ने बदला न्यूक्लियर डॉक्ट्रिन, बाइडेन के भड़काने का नतीजा?

Russia-Ukraine War: रूस के अंदर यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों को चलाने की इजाजत देने के जो बाइडेन के फैसले ने रूस को गुस्से में भर दिया है और भड़के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के परमाणु सिद्धांत को अपडेट कर दिया है।

जिसके बाद यूक्रेन युद्ध में परमाणु हमला करने की आशंका काफी ज्यादा बढ़ गई है। दो दिन पहले उनके अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को अमेरिका निर्मित हथियारों से रूस के अंदर गहरे लक्ष्यों पर हमला करने की अनुमति दी थी, जिसने रूस को गुस्से में भर दिया है।

Russia-Ukraine War

दुनिया में परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ा

मंगलवार को जारी किए गए अपडेटेड सिद्धांत के तहत, मास्को किसी भी गैर-परमाणु राज्य की आक्रामकता पर विचार करेगा, लेकिन एक परमाणु देश की भागीदारी अगर होती है, और मास्को पर संयुक्त हमला होता है, तो वो परमाणु सिद्धांत पर विचार करेगा।

मंगलवार को क्रेमलिन ने परमाणु हमले का यह नया दौर शुरू किया, जिसमें कहा गया कि संशोधित सैन्य सिद्धांत सैद्धांतिक रूप से परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल के लिए बार को कम करेगा।

मंगलवार को पत्रकारों के साथ एक फोन कॉल में, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, कि परिवर्तनों का मतलब है, कि "रूसी संघ अपने और/या बेलारूस गणराज्य के खिलाफ पारंपरिक हथियारों का उपयोग करके आक्रमण की स्थिति में परमाणु हथियारों का उपयोग करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।"

आपको बता दें, कि परमाणु प्रतिरोध रूसी सैन्य सिद्धांत का एक स्तंभ है, लेकिन संशोधन से रूस के खिलाफ आक्रामकता की परिभाषा को व्यापक बनाने में मदद मिलती है।

पेसकोव ने कहा, "इस दस्तावेज का एक महत्वपूर्ण तत्व यह है, कि परमाणु प्रतिरोध का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संभावित विरोधी रूसी संघ या उसके सहयोगियों के खिलाफ आक्रामकता की स्थिति में जवाबी कार्रवाई की अनिवार्यता को समझे।"

यह बदलाव ऐसे समय में आया है, जब क्रेमलिन ने यूक्रेन को रूस के अंदर शक्तिशाली लंबी दूरी के अमेरिकी हथियारों का उपयोग करने की अनुमति देने के बाइडेन प्रशासन के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ये एक ऐसा कदम है, जिसके बारे में रूसी सरकार ने पहले ही संकेत दे दिया है, कि यह यूक्रेन में युद्ध को खतरनाक रूप से बढ़ाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+