Ukraine Crisis: यूक्रेन के सैनिक हथियार डालें, तो हम बातचीत को तैयार- रूस

गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की सेना को आत्मसमर्पण करने और अपने घर जाने के लिए कहा था और फिर उसके बाद रूस ने पूरी ताकत के साथ हमला शुरू कर दिया था।

मॉस्को, फरवरी 25: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस बातचीत के लिए तैयार हो गया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि, रूस बातचीत के लिए तैयार है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी विदेश मंत्री ने कहा है कि, एक बार यूक्रेन की आर्मी लड़ना बंद कर दे, तो रूस बातचीत के लिए तैयार है।

Russia has agreed to talks

Recommended Video

    Russia Ukraine War: Ukraine को मिला Anonymous हैकर ग्रुप का साथ | वनइंडिया हिंदी

    रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि, यूक्रेन की सेना जब लड़ना बंद कर देगी और हथियार डाल देगी, उसके बाद रूस बातचीत के लिए तैयार है। लावरोव ने कहा कि, मास्को "यूक्रेन को उत्पीड़न से मुक्त" करना चाहता है। लावरोव ने मॉस्को में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, "रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को विसैन्यीकरण और नाज़ीफाई करने के लिए एक विशेष सैन्य अभियान चलाने का निर्णय लिया ताकि, उत्पीड़न से मुक्त होकर, यूक्रेनियन स्वयं स्वतंत्र रूप से अपना भविष्य निर्धारित कर सकें।"

    आपको बता दें कि, गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की सेना को आत्मसमर्पण करने और अपने घर जाने के लिए कहा था और फिर उसके बाद रूस ने पूरी ताकत के साथ हमला शुरू कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वक्त रूसी सैनिक, यूक्रेन की राजधानी कीव, खार्किव और ओडेसा शहरों में भारी बमबारी कर रहे हैं और इन क्षेत्रों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+