VIDEO : दो साल की Paulina पर झपटा करोड़पति के चिड़ियाघर का बंदर, मां-बाप के सामने किया लहूलुहान

एक बच्ची पर बंदर ने जानलेवा हमला किया है। बंदर एक करोड़पति के प्राइवेट चिड़ियाघर का था। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर मासूम पर कई बार अटैक करता है।

लंदन, 23 जुलाई : चिड़ियाघर का नाम जेहन में आते ही मस्ती और फुरसत के पल दिमाग में कौंधने लगते हैं। आम तौर पर चिड़ियाघर सरकारों की नियमावली के तहत प्रशिक्षित लोगों की निगरानी में होते हैं, लेकिन क्या आपना प्राइवेट चिड़ियाघऱ के बारे में सुना है। रूस में एक प्राइवेट चिड़ियाघर की वीडियो वायरल (Russia monkey attack) हो रही है। इस वीडियो में बंदर मासूम लड़की पर जानलेवा हमला कर देता है। चीख और शोरशराबा सुनकर बच्ची की मां बंदर के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करती है, लेकिन बंदर अटैक करना बंद नहीं करता। देखिए जानलेवा हमले में बच्ची का क्या हाल हुआ ? क्या उसकी जान बची ?

2 साल की मासूम पर झपटा खूंखार बंदर

2 साल की मासूम पर झपटा खूंखार बंदर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर बच्ची का पैर पकड़ लेता है। छुड़ाने की कोशिश करने के बाद भी बंदर बच्ची पर हमले जारी रखता है। करोड़पति के निजी चिड़ियाघर की ये वीडियो रूस की बताई जा रही है। 40 सेकेंड की इस वीडियो में लड़की पर बंदर के हमले से पहले कुछ बच्चों को गेट के ऊपर लटक कर मस्ती करते देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक मासूम की उम्र केवल दो साल है।

बंदर के हमले से आतंकित बच्चे भागे

बंदर के हमले से आतंकित बच्चे भागे

बच्चों की मस्ती उस समय नौ दो ग्यारह हो गई जब अचानक बंदर ने अटैक कर दिया। बाकी बच्चे तो भाग गए, लेकिन एक मासूम बंदर के चंगुल में फंस गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची की मां उसे छुड़ाने आती है, लेकिन बंदर मां पर भी हमला करने की कोशिश करता है। शोर सुनकर लाडली को बचाने उसके पिता दौड़ते हैं। बंदर को लात मारने की कोशिश करते हैं, लेकिन बंदर थोड़ा पीछे हटने के बाद दूसरी ओर से हमला करता दिखता है।

यूक्रेन छोड़कर रूस में शरण

यूक्रेन छोड़कर रूस में शरण

सोशल मीडिया पर वायरल इस खौफनाक वीडियो से जुड़ी यूके स्थित समाचार आउटलेट मेट्रो के मुताबिक लड़की की पहचान यूक्रेन की शरणार्थी दो वर्षीय पॉलिना के रूप में हुई है। रिपोर्ट में कहा गया, हमला रूसी गांव टेरपिगोरिएवो में हुआ। जिस मासूम पर बंदर का अटैक हुआ है, वह पड़ोसी और पारिवारिक मित्र के पास रह रही है। परिवार ने यूक्रेन छोड़कर रूस में शरण ली है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ रह रही है।

पॉलीना पर ऐसे झपटा बंदर

पॉलीना पर ऐसे झपटा बंदर

रूसी गांव टेरपिगोरिएवो (Terpigorievo) में लगे सीसीटीवी में कैद यह वीडियो रेडिट (Reddit) समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में मासूम पॉलीना सीढ़ी पर चढ़ते दिखती है। इसी समय अचानक बंदर हमला कर देता है। पैर पकड़कर खींचने के बंदर पॉलीना को जमीन पर पटक देता है और काटता है।

गोद में पॉलीना को उठाए उसकी मां

गोद में पॉलीना को उठाए उसकी मां

दो साल की बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसके माता-पिता घर से बाहर निकले। पॉलीना की माँ ने उसे बंदर की चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की। हालांकि, बंदर ने मासूम पॉलीना के पैर नहीं छोड़े। बंदर पॉलीना की मां पर भी हमला करते दिखा। शोर सुनकर पॉलीना के पिता बंदर को भगाने की कोशिश करते हैं। बंदर फिर से पॉलिना की ओर दौड़ता है। वीडियो के अंत में गोद में पॉलीना को उठाए उसकी मां और पिता घर के अंदर भागते दिखते हैं।

हाथ और पैर में गहरे घाव

हाथ और पैर में गहरे घाव

इस संबंध में एनडीटीवी डॉटकॉम ने न्यूजवीक की रिपोर्ट के हवाले से बताया, बंदर घर के करोड़पति मालिक का था। इसी परिवार ने पॉलीना की फैमिली को शरण दी है। रिपोर्ट के मुताबिक बंदर 'पालतू चिड़ियाघर' का है। इसमें भेड़िये, हाथी और अन्य जंगली जानवर भी रहते हैं। खबर के मुताबिक पॉलीना के हाथ और पैर में गहरे घाव हैं। काफी खून भी बहा है। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया है। न्यूजवीक की खबर के अनुसार, डॉक्टरों ने बच्ची की सर्जरी के बाद उसे आईसीयू में रखा। फिलहाल, मासूम पॉलीना नियमित वार्ड में रिकवर कर रही है।

देखिए वीडियो-

बंदर का लगातार अटैक

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला छोटी बच्ची को किसी तरह बंदर की चंगुल से छुड़ाकर भागती है। हालांकि, इसके बाद भी बंदर अटैक करना बंद नहीं करता। शोर सुनकर एक पुरुष भी रेस्क्यू करने आता है। 40 सेकेंड की ये वीडियो वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+