रूस ने फिनलैंड को दी धमकी, कहा- हमें मत उकसाओ, 10 सेकेंड में तबाह कर देंगे

मास्को, 14 मईः फिनलैंड के नाटो में शामिल होने की घोषणा के बाद रूस बुरी तरह नाराज हो गया है। रूसी नेता अब बौखलाकर फिनलैंड को तबाह करने की धमकी दे रहे हैं। पुतिन के एक सहयोगी ने धमकी दी है कि यदि फिनलैंड नाटो में शामिल होने की जुर्रत करता है तो उसे तबाह कर दिया जाएगा।

फिनलैंड बस 10 सेकेंड में होगा तबाह

फिनलैंड बस 10 सेकेंड में होगा तबाह

ड्यूमा के रक्षा समिति के डेप्युटी चेयरमैन अलेक्सी ज़ुरावलेव ने दावा किया कि नाटो में शामिल होने का इच्छुक फिनलैंड सिर्फ 10 सेकेंड में नेस्त नाबूद हो जाएगा। पुतिन के इस वरिष्ठ सहयोगी ने ब्रिटेन पर परमाणु हथियार दागने की धमकी देते हुए दावा किया है कि इसमें सिर्फ तीन मिनट लगेंगे। जुरावलेव की धमकियां ऐसे समय पर आई हैं जब फिनलैंड और स्वीडन जैसे नाटो में शामिल होने की तैयारियां करने में जुटे हुए हैं।

अमेरिका को भी नहीं बख्सेंगे

अमेरिका को भी नहीं बख्सेंगे

बीते गुरुवार फिनलैंड ने घोषणा की थी कि वह नाटो में शामिल होने की सोच रहा है। इसके बाद शनिवार को रूस ने फिनलैंड की बिजली सप्लाई रोक दी। ज़ुरावलेव ने कहा कि अगर फिनलैंड इस खेमे में शामिल होना चाहता है तो हमारा लक्ष्य बिल्कुल सीधा है, इस देश के अस्तित्व पर सवाल उठाना। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका हमारे देश को धमकी देता है तो हमारे पास आपके लिए सरमत मिसाइल है। अगर आप रूस के अस्तित्व को मिटाने की सोचेंगे तो आप जलाकर राख कर दिए जाएंगे।

फिनलैंड को रूस का शुक्रगुजार होना चाहिए

फिनलैंड को रूस का शुक्रगुजार होना चाहिए

पुतिन के इस सहयोगी ने कहा कि फिनलैंड, अमेरिका के साथ दिखना चाह रहा है। अच्छा है, लाइन में लग जाइए। फिनलैंड को रूस का आभारी होना चाहिए कि आज वह एक देश के रूप में मौजूद है। उनसे पूछा गया कि क्या रूस फिनलैंड के साथ अपनी सीमा पर परमाणु हथियार तैनात करेगा। उन्होंने कहा, 'किस लिए? हमें इसकी जरूरत नहीं है। हम सर्बिया में बैठकर एक सरमत से हमला कर सकते हैं जो ब्रिटेन तक भी आसानी से जा सकती है।'

ब्रिटेन ने फिनलैंड को उकसाया

ब्रिटेन ने फिनलैंड को उकसाया

जुरावलेव ने कहा कि अगर हम कैलिनिनग्राद से हमला करते हैं तो हाइपरसोनिक मिसाइल को पहुंचने में 200 सेकेंड लगेंगे। फिनलैंड की सीमा पर हमें रणनीतिक हथियार तैनात करने की जरूरत ही नहीं है। हमारे पास किंझल क्लास की मिसाइलें हैं जो 20 या उससे भी कम सिर्फ 10 सेकेंड में फिनलैंड पहुंच सकती हैं। उन्होंने कहा कि रूस अपनी पश्चिमी सीमा पर अपने सैन्य बलों को व्यापक रूप से मजबूत करेगा। रूसी अधिकारी ने दावा किया कि फिनलैंड को नाटो में शामिल होने के लिए ब्रिटेन और अमेरिका ने उकसाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+