रूस ने यूक्रेन के नजदीक अपने ही गांव में कर दी भारी बमबारी, कीव पर इल्जाम लगाने के बाद हुआ खुलासा

रूस और यूक्रेन के बीच हाल के कुछ समय में जंग तेज हो गई है। दोनों ही देश एक दूसरे के ठिकानों पर भीषण हमले कर रहे हैं। इसी बीच रूस ने यूक्रेन को निशाने बनाने के क्रम में अपने ही इलाके में बमबारी कर दी है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिल पाई है।

सेना ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गलती से उन्होंने यूक्रेन के पास रूस में एक गांव पर बमबारी कर दी। रूसी सेना के मुताबिक ये हमला 2 जनवरी की सुबह लगभग 9 बजे दक्षिणी वोरोनिश क्षेत्र के एक गांव पेट्रोपावलोव्का पर हुआ।

Russia accidentally Bombing its own village

रूसी समाचार एजेंसियों ने सेना के हवाले से खबर दी है कि हादसे में छह निजी घर क्षतिग्रस्त हो गये। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार बयान में कहा गया है, "घटना की परिस्थितियों की जांच चल रही है। नुकसान की प्रकृति का आकलन करने और घरों को ठीक करने में सहायता प्रदान करने के लिए एक आयोग जमीन पर काम कर रहा है।"

वोरोनिश क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर गुसेव ने कहा कि कुछ निवासियों को अस्थायी आवास में ले जाया गया है। इससे पहले, रूसी टॉक शो होस्ट ओल्गा स्केबेयेवा ने कहा था कि यूक्रेन ने वोरोनिश के एक गांव पर "आतंकवादी हमला" किया था। यह स्पष्ट हो जाने के बाद कि रूस जिम्मेदार था, उसके पोस्ट हटा दिए गए हैं। पोस्ट हटाए जाने से पहले यूक्रेनी पत्रकार डेन कज़ानस्की ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया।

यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमले

मॉस्को और कीव के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच, नए साल के दिन यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र और रूस के कब्जे वाले पूर्वी शहर डोनेट्स्क पर हुए हमलों में पांच लोग मारे गए। इस हादसे में कम से कम 100 लोग घायल भी हुए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि कीव में चार नागरिक मारे गए और 92 घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि पूर्वोत्तर शहर खार्किव में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+