उत्तरी साइबेरी में रूस का हेलीकॉप्टर क्रैश, 18 लोगों की मौत
मास्को। रूस का एक हेलीकॉप्टर शनिवार को क्रैश होने से 18 लोगों की मौत हो गई है। रूसी न्यूज चैनल आरटी के मुताबिक, उत्तर साइबेरियाई क्षेत्र में एक तेल स्टेशन के रास्ते पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूस के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि रूस की राष्ट्रीय एयरलाइन यूटियर द्वारा संचालित Mi-8 हेलीकॉप्टर तीन चालक दल और 15 यात्रियों को ले जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई है।
प्रतिकात्मक चित्र
सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर टेक ऑफ हुआ और उसके कुछ देर बाद एक अन्य हेलीकॉप्टर पर जाकर टकरा गया। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 5.43 बजे उत्तरी साइबेरी के क्रास्नोयार्स्क के वैंकोर ऑयल और गैस के खेत में जा गिरा।
रूस की हवाई यातायात एजेंसी ने कहा है कि इस मामले में सुरक्षा नियमों को तोड़ा गया है और इन्ही उल्लंघनों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। बताया गया है कि हेलिकॉप्टर निजी उतेयर एयरलाइन की थी। इसमें 15 तेल उद्योग से जुड़े लोग सफर कर रहे थे।