पाकिस्तान में पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर बवाल, मोबाइल कंपनी के 20 से अधिक कर्मचारी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 01 जुलाई। पाकिस्तान के शहर कराची में कथित ईशनिंदा को लेकर लोगों विरोध दर्ज कराया है। प्रदर्शनकारियों वहां जमकर तोड़फोड़ की। पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को लोग एकत्र हुए। पाकिस्तान के मीडिया के अनुसार, विरोध को देखते हुए कराची पुलिस ने सभी वाईफाई उपकरणों को बंद कर दिया। विरोध के बाद मोबाइल फोन कंपनी के 20 से अधिक कर्मचारियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने उस उपकरण को भी जब्त कर लिया जिसने कथित तौर पर ईशनिंदा वाली टिप्पणी की थी।

प्रदर्शनकारियों ने पैगंबर के अपमान को लेकर प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान में सैमसंग के होर्डिंग के साथ तोड़फोड़ की। यह विरोध पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को एक मॉल में स्थापित वाईफाई उपकरणों से कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद के साथियों के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद उपजा। विरोध मं एकत्र हुई भीड़ ने सैमसंग के होर्डिंग में तोड़फोड़ की और वैश्विक फर्म पर पैगंबर के सहयोगियों की निंदा का आरोप लगाया।
पाकिस्तान के समाचार पत्र डॉन के अनुसार विरोध के दौरान कराची पुलिस ने सभी वाईफाई उपकरणों को बंद कर दिया। पुलिस ने उस उपकरण को भी जब्त कर लिया जिसने कथित तौर पर ईशनिंदा वाली टिप्पणी की थी। करांची में प्रदर्शनकारी एक वाईफाई डिवाइस के माध्यम से कथित ईशनिंदा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमें पैगंबर के सहयोगियों पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी की गई थी।
करांची के स्टार सिटी मॉल में एक वाईफाई डिवाइस लगाए जाने के बाद भीड़ जमा हो गई। वहां कथित तौर पर ईशनिंदा वाली टिप्पणियां पोस्ट की गईं। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी पर ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए सैमसंग के होर्डिंग में तोड़फोड़ की। मामले में मोबाइल फोन कंपनी सैमसंग के 27 कर्मचारियों को हिरासत में लिया।












Click it and Unblock the Notifications