40 देशों को दिवालिया होने से बचाने वाली रॉथ्सचाइल्ड फैमिली के बारे में आप कितना जानते हैं?
रॉथचाइल्ड फैमिली के बारे में कई अफवाहें भी हैं। कहा जाता है कि ये परिवार पूरी दुनिया का पैसा कंट्रोल करता है। इसके अलावा इस फैमिली को पूरी दुनिया में लड़ाईयों को बढ़ावा देने का भी जिम्मेदार माना जाता है।

Image: Oneindia
पाकिस्तान आजादी के बाद अपने सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खाली हो चुका है। बढ़ती महंगाई से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शहबाज शरीफ की सरकार दुनिया के कई देशों के सामने गिड़गिड़ा रही है, लेकिन अधिकांश देशों ने पाकिस्तान का साथ अब छोड़ दिया है। ऐसे में पाकिस्तान ने दुनिया के सबसे ताकतवर परिवारों में शामिल रॉथ्सचाइल्ड फैमिली के सामने हाथ फैलाया है।
पाकिस्तान को बचाने में जुटी कंपनी
राथ्सचाइल्ड फैमली Rothschild & Co नाम से मल्टीनेशनल फाइनेंसिंग कंपनी चलाती है। यह कोई छोटी-मोटी लोन कंपनी नहीं, बल्कि कई देशों को लोन देने वाली अरबों-खरबों की फर्म है। यह कंपनी कई देशों को फाइनेंशियल मदद मुहैया कराकर उन्हें डिफाल्टर होने से बचा चुकी है। ऐसे में अब पाकिस्तान भी राथ्सचाइल्ड फैमिली के स्वामित्व वाली कंपनी के पास पहुंचा है। मंगलवार को राथ्सचाइल्ड कंपनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद इशाक डार से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में कंपनी के पार्टनर एरिक लालो और एमडी थिबॉड फोरकेड शामिल थे। इस मुलाकात के फोटो खुद पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर की हैं।
वित्त मंत्री ने की सराहना
रॉथ्सचाइल्ड एंड कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी वित्त मंत्री डार को कंपनी के प्रोफाइल और दुनिया भर के अलग-अलग देशों को दी जाने वाली वित्तीय सेवाओं के बारे में जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने राजकोषीय और मौद्रिक स्थिरता को बनाए रखने और बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए नीतिगत कदमों का समर्थन किया और सरकार की व्यावहारिक नीतियों के कारण सतत आर्थिक विकास प्राप्त करने पर विश्वास व्यक्त किया। बैठक में पाकिस्तान की आर्थिक चुनौतियों और सतत विकास और विकास के लिए आर्थिक सुधार के संभावित रोडमैप पर चर्चा की गई। वित्त मंत्री ने पाकिस्तान की आर्थिक समृद्धि के लिए रॉथ्सचाइल्ड के सकारात्मक इरादों की सराहना की।
40 देशों के लिए कर चुकी है काम
रॉथ्सचाइल्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी स्वतंत्र फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनियों में शुमार है। 40 देशों में 3,800 से भी ज्यादा आर्थिक सलाहकारों की टीम उनके लिए काम करती है। कंपनी यह भी दावा करती है कि उनका यह बिजनेस लगभग 300 साल पुराना है और राथ्सचाइल्ड परिवार की सातवीं पीढ़ी इस वक्त बिजनेस को संभाल रही है। कंपनी आगे कहती है कि वह समय-समय पर दुनियाभर के देशों में सरकारों को सही आर्थिक सलाह देकर उन्हें कर्ज से उबारने का काम करती है।
नेपोलियन के युद्ध से खूब हुई कमाई
नेपोलियन के दौर में भी रोथ्सचाइल्ड फैमिली दुनिया की सबसे अमीर परिवारों में से एक था। इस फैमिली ने नेपोलियन के युद्धों से सबसे अधिक लाभ कमाया था। 19वीं सदी की शुरुआत में जब ब्रिटेन और उसके सहयोगियों को जंग के लिए पैसों की जरूरत थी, तब कंपनी ने उन्हें पैसों की मदद मुहैया कराई। इसी फैमिली ने ब्रिटिश सरकार को जरूरत पड़ने पर बड़ा ऋण दिया और स्वेज नहर कंपनी में एक प्रमुख शेयरधारक बन गया। जब साइप्रस, ग्रीस, आयरलैंड और पुर्तगाल जैसे देशों को बेलआउट पैकेज की जरूरत महसूस होने लगी, तब फर्म ने उन्हें इससे उबरने में सहायता प्रदान की।
400 बिलियन डॉलर कुल संपत्ति
इसके अलावा रॉथचाइल्ड फर्म ने कई अफ्रीकी देशों को भी सलाह देने का काम किया है। जैसे जब 2014 में आइवरी कोस्ट और 2015 में कैमरून आर्थिक संकट से जूझने लगा, तब राथ्सचाइल्ड ने ही उसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में वापसी करने में मदद की। चाड को भी बुरे दौर से निकालने में इस संस्था ने ही मदद की। रॉथचाइल्ड फैमिली की कई देशों में अलग-अलग शाखाएं हैं। वर्तमान में रॉथचाइल्ड फैमिली की संयुक्त संपत्ति 400 बिलियन डॉलर बताई जाती है। इस आधार पर यह इतिहास की सबसे धनी परिवारों में से एक है।
रॉथचाइल्ड फैमिली के बारे में कई अफवाहें
रॉथचाइल्ड फैमिली के बारे में कई अफवाहें भी हैं। कहा जाता है कि ये परिवार पूरी दुनिया का पैसा कंट्रोल करता है। इसके अलावा इस फैमिली को पूरी दुनिया में लड़ाईयों को बढ़ावा देने का भी जिम्मेदार माना जाता है। रॉथचाइल्ड फैमिली के बारे में ये अफवाह है कि इसने ही अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या करवाई। इतना ही नहीं ऐसा कहा जाता है कि इस परिवार ने दुनिया भर में 6 राष्ट्रपतियों की हत्या करवाई। ऐसा भी कहा जाता है कि इस्लामिक स्टेट को फंडिंग भी यही फैमिली करती है।












Click it and Unblock the Notifications