ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर फिर दागे गए रॉकेट
Recommended Video
बगदाद। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनातनी शुरू हो गई है। गुरुवार (13 फरवरी) रात उत्तरी इराक के दूरदराज वाले किरकुक प्रांत में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेट से हमला किया गया। इराकी और अमेरिकी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि हमले में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान पर सैन्य कार्रवाई की शक्तियों पर नियंत्रण करने वाले कानून को मंजूरी दे दी।

किरकुक के बेस पर यह 27 दिसंबर के बाद हुआ पहला हमला है। यहां 27 दिसंबर, 2019 को एक साथ करीब 30 रॉकेट दागे गए थे, जिसमें एक अमेरिकी कॉन्ट्रैक्टर की जान चली गई थी। अमेरिका ने इसका आरोप इराकी सशस्त्र बल के कट्टरपंथी धड़े कताएब हिजबुल्ला पर लगाया था, जिसे ईरान समर्थक माना जाता है। इसके बाद अमेरिका की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई थी, जिसमें इस संगठन के 25 लड़ाके मारे गए थे।
सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अधिकार को सीमित करते हुए गुरुवार को एक द्विदलीय उपाय को मंजूरी दी।












Click it and Unblock the Notifications