Iraq में अमेरिकी एयरबेस पर रॉकेट हमला, एक कॉन्ट्रैक्टर की मौत, 9 घायल

Attack on US Airbase in Iraq: बगदाद। इस हमले में एक विदेशी कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई है और 9 लोग घायल हुए हैं। अमेरिका का ये एयरबेस इराक के कुर्गिस्तान इलाके में स्थित है। साल भर में अमेरिकी बेस पर ये सबसे बड़ा हमला है।

Iraq

अधिकारियों के मुताबिक सोमवार देर शाम किरकुक प्रांत के इरबिल शहर के पास से कई रॉकेट दागे गए थे। इनमें कुछ रॉकेट एयरपोर्ट के पास स्थित रिहायशी इलाकों में भी गिरे हैं।

साल का पहला बड़ा हमला
2021 में दो महीने बीतने के बाद ये पहला मौका है जब इराक में अमेरिकी सेना और उसके राजनयिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है। इसके पहले पिछली साल इस तरह के रॉकेट हमले अमेरिका को झेलने पड़े थे। इस हमले की जिम्मेदारी एक शिया आतंकी गुट अवलिया अल-दाम ने ली है। यह एक छोटा चरमपंथी गुट है जिसकी इस इलाके में हाल ही में सामने आया है। यह अपने आपको गार्डियन ऑफ ब्लड (खून का रखवाला) कहता है।

अमेरिका पर होने वाले रॉकेट हमलों की जिम्मेदारी लेने वाले ऐसे ग्रुप उभरकर सामने आए हैं। हालांकि अमेरिका और पश्चिमी देशों का मानना है कि ये ईरान समर्थित चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के लड़ाके हैं जो छद्म नाम रखकर अमेरिकी प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं। ईरान की कुद्स फोर्स के मुखिया कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद अमेरिकी ठिकानों पर हमले तेज हुए थे।

जिम्मेदार लोगों को मिलेगी सज़ा- अमेरिका
इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र की राजधानी इरबिल में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर हुए हमले के लिए अमेरिका ने नाराजगी जाहिर की है। विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन ने एक बयान में कहा कि "हम आज के रॉकेट हमले से नाराज हैं, इसके लिए लोगों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।"

उन्होंने कहा कि "प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि हमलों में एक नागरिक कॉन्ट्रैक्टर को मार डाला और गठबंधन के कई सदस्यों को घायल किया है जिसमें एक अमेरिकी सेवा सदस्य और कई अमेरिकी ठेकेदार शामिल थे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+