VIDEO: ATM में घुस महिला से लूट, बैंक बैलेंस देख लुटेरे का पिघला दिल, फिर किया ऐसा
नई दिल्ली। क्या आपने कभी सुना है कि चोरी करने आया चोर किसी पर तरस खा जाए और चोरी किया हुआ चीज आपको वापस कर दे। शायद नहीं, तो आज आपको एक ऐसे ही अनोखे चोर के बारे में बताने जा रहे हैं जो चोरी करने गया लेकिन उसने कुछ चुराया नहीं। इस चोर की चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है।
लोग उसे उसूलों वाला चोर बता रहे हैं। हालांकि वो पुलिस की गिरफ्त में है। मामला दक्षिण चीन के गुआंग्डोंग शहर का है। यहां एक महिला ATM से अपने पैसे निकाल रही थी, उसी दौरान एक चोर आया और उसने महिला को चाकू दिखाया। चाकू दिखाकर चोर ने महिला से पैसे छीने।
डर से महिला ने जितने भी पैसे ATM से निकाले हुए 2500 Yuan (करीब 26 हजार भारतीय रुपये) दे दिए। लेकिन चोर नहीं माना, उसने महिला से और पैसे निकालने की जिद की। साथ ही कहा कि वो अपना बैंक बैलेंस दिखाए। महिला ने चोर की बात मानी और चोर को बैंक में बाकी बचे पैसे दिखाने लगी, लेकिन जैसे ही बैलेंस स्क्रीन पर सामने आया चोर का दिल पिघल गया। चोर ने देखा कि महिला के बैंक अकाउंट में अब एक भी रुपया नहीं बचा है।
ये सब देख चोर को महिला पर दया आई और उनसे 1500 Yuan (करीब 16 हज़ार भारतीय रुपये) महिला को बिना कोई नुकसान पहुंचाए वापस दे दिए। चोर के इस अच्छे व्यवहार के बावजूद उसे पुलिस ने पकड़ लिया। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस चोर की काफी तारीफ कर वीडियो को शेयर कर रहे हैं।