स्वीडन: दक्षिणपंथी नेता की गिरफ्तारी पर समर्थकों ने जलाई कुरान, माल्मो में भड़के दंगे
स्टॉकहोम। यूरोपिय देश स्वीडन में इस्लामी विरोधी गतिविधियों के चलते दंगे भड़क गए हैं। ये दंगे दक्षिणी स्वीडिश शहर माल्मो में शुक्रवार को भड़क गए। पुलिस के अनुसार माल्मो में 300 लोग इस्लाम विरोधी गतिविधियों का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए। बताया जा रहा कि पहले दिन में दक्षिणपंथी चरमपंथियों द्वारा दौरान कुरान की प्रति को जलाया गया था, जिसके विरोध में प्रदर्शन हुआ। फिर इसके बाद यहां दोनों गुटों के बीच दंगा भड़क गए।
पुलिस ने कहा कि अभी तक दंगा पर काबू नहीं पाया गया है और हम इस पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार प्रदर्शनकारी पुलिस अधिकारियों के ऊपर कार के टायर में आग लगाकर फेंक रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि शहर के जिस हिस्से में कुरान जलाया गया, वहीं प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसलिए यह मामला एक दूसरे से जुड़ता नजर आ रहा है।
समाचार पत्र के मुताबिक, स्वीडन के राजनीतिक नेता रमसुस पालुदन को माल्मो में मीटिंग की इजाजत नहीं मिलने के बाद दंगा भड़क गया। उन्हें स्वीडन के बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। स्वीडिश न्यूज पेपर डेली एफ्टोनब्लेडेट की रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को एक पब्लिक स्क्वेयर पर इस्लाम-विरोधी प्रदर्शनों के दौरान तीन लोगों को पहले कुरान की एक प्रति को पैर मारते देखा गया था। पुलिस हालात काबू करने की कोशिश में जुटी है।
पालुदन ने भी पिछले साल कुरान को जलाकर विवाद खड़ा कर दिया था। यही नहीं, उन्होंने मुस्लिमों में वर्जित मीट (बेकन) में घेरकर कुरान को रखा था।फेसबुक पर भी उन्होंने नफरतभरे पोस्ट किए थे।
Video: सौतेली बेटी इवांका को अजीब सी मुस्कुराहट के साथ गले लगाती मेलानिया ट्रंप