जॉर्ज बुश ने नहीं डाला डोनाल्ड ट्रंप को वोट, ट्रंप ने बताया दुखद
रिपब्किलन और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने नहीं डाला डोनाल्ड ट्रंप को वोट। ट्रंप ने बताया दुखद।
वाशिंगटन। पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन जॉर्ज डब्ल्ूय बुश ने अपनी ही पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को वोट नहीं डाला है। ट्रंप ने इसे एक दुखद बात करार दिया है।

जॉर्ज और उनकी पत्नी लॉरा ने बैलेट में राष्ट्रपति के वोट वाला सेक्शन खाली छोड़ दिया था। ट्रंप ने एक रेडियो शो में इस पर कहा कि जब आपको यह बात पता लगती है तो जाहिर है कि दुख महसूस होता है।
ट्रंप ने कहा कि जब उन्हें यह बात पता चली कि बुश ने उनके लिए वोट नहीं डाला है तो उन्हें याद आ गया कि वह इराक की वजह से बुश के बड़े आलोचक बन गए थे।
ट्रंप ने इराक को बुश का एक खतरनाक फैसला बताया और कहा कि जिस तरह से राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस पर आगे चलकर फैसले लिए उनसे इस पूरी स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता ही बंद हो गया।












Click it and Unblock the Notifications