क्या विवेक रामास्वामी फिर मारेंगे बाजी? रिपब्लिकन पार्टी में दूसरे राउंड की बहस आज, कौन जीतेगा?
Republican primary debate Second Round: पहली रिपब्लिकन प्राथमिक बहस ने बहुत हद तक साफ कर दिया है, कि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से टिकट के प्रमुख दावेदारों में डोनाल्ड ट्रंप के बाद विवेक रामास्वामी और रॉन डिसेंटिस बड़े नाम बन गये हैं। हालांकि, पहले डिबेट में डोनाल्ड ट्रंप ने भाग नहीं लिया था और वो दूसरे डिबेट में भी हिस्सा नहीं लेने वाले हैं।
रिपब्लिकन पार्टी में राउंड-2 डिबेट बुधवार (अमेरिकी समय के मुताबिक) को होने वाला है, लेकिन पहले बहस से लेकर दूसरे बहस के बीच काफी कुछ बदल चुका है। अब यह बहस, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस के लिए काम 'बनाने या बिगाड़ने' वाला बन गया है, जिन्हें पहले इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प से आगे देखा जा रहा था, लेकिन अब वो नंबर तीन पर आ चुके हैं। पहली बहस के बाद से उनकी लोकप्रियता में गिरावट का अनुभव किया गया है।

बुधवार को बहस का राउंड-2
भारतीय मूल की निक्की हेली और अरबपति कारोबारी विवेक रामास्वामी, जो पहली बहस से मजबूत होकर उभरे थे, उन्होंने अपनी मजबूती में और इजाफा किया है, लेकिन उनकी नीतियों के लिए, इस बहस के दौरान उन्हें अपने विरोधियों से ढेर सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
इस बहस के दौरान दोनों भारतीय अमेरिकियों के बीच तीखी नोकझोंक होने की भी संभावना है, जैसा कि उन्होंने पहली बहस में किया था। हालांकि, दूसरे रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की बहस का क्षेत्र पहले की तुलना में छोटा होगा।
रिपब्लिकन पार्टी नेशनल कमेटी (RNC) ने कैलिफोर्निया में रोनाल्ड रीगन की प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी में बुधवार रात की बहस के लिए सात उम्मीदवारों की नॉमनेशन प्राप्त की है।
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, प्रारंभिक रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, जो पहली बहस में शामिल नहीं हुए थे, वो इस बार भी मंच से गायब रहेंगे और बहस में भाग लेने के बजाय, वो मिशिगन में कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
दूसरी बहस के लिए नॉमिनेशन प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को दो राष्ट्रीय सर्वेक्षणों में कम से कम तीन प्रतिशत समर्थन या एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में तीन प्रतिशत के साथ-साथ प्रारंभिक मतदान वाले चार राज्यों - आयोवा, न्यू हैम्पशायर, नेवादा और दक्षिण कैरोलिना के दो चुनावों में समर्थन की आवश्यकता थी।
व्हाइट हाउस के उम्मीदवारों को भी कम से कम 50,000 यूनिक डोनर्स की आवश्यकता थी, जिनमें से कम से कम 200 लोग 20 राज्यों या क्षेत्रों से होने चाहिए थे। उन्हें पार्टी के अंतिम उम्मीदवार का समर्थन करने का वादा करते हुए एक RNC प्रतिज्ञा पर भी हस्ताक्षर लेना जरूरी था।
आइये जानते हैं, कि राउंड-2 के समय कौन सा उम्मीदवार किस स्थिति में है?

रॉन डिसेंटिस: फ्लोरिडा के गवर्नर को लंबे समय से ट्रम्प के शीर्ष प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जा रहा था, उनकी स्थिति थोड़ी कमजोर जरूर पड़ी है, लेकिन अभी भी वो मैदान में बने हुए हैं। लेकिन, अपने चुनावी कैम्पेन के लिए वो डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थकों के निशाने पर हैं।
रॉन डिसेंटिस को अब अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए संघर्ष करते हुए देखा जा रहा है, वहीं इस साल की शुरूआत में अपनी पार्टी के अंदर उन्हें काफी ज्यादा बढ़त हासिल था, जो अब काफी कम हो गया है।
टिम स्कॉट- दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर के पास मिल्वौकी में पहली बहस में ब्रेकआउट मोमेंट नहीं था और वह बुधवार के कार्यक्रम के दौरान इसे बदलने की उम्मीद कर रहे हैं।
बातचीत का एक बड़ा हिस्सा बनने की इच्छा रखते हुए, स्कॉट ने पार्टी से कहा है, कि वह पोडियम में कौन उम्मीदवार कहां खड़ा होगा, इसकी स्थिति इस बार बदल दे। हालांकि, फिलहाल ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है, कि RNC ऐसा कुछ करने का योजना बना रही है।
निक्की हेली-- मंच पर और मैदान में एकमात्र रिपब्लिकन महिला उम्मीदवार निक्की हेली को पहली बहस में अपने प्रदर्शन के बाद धन जुटाने में उछाल का अनुभव हुआ। उनके अभियान में कहा गया है, कि उन्होंने 72 घंटों में कम से कम 1 मिलियन डॉलर (8.31 करोड़ रुपये) जुटाए, जो उनके लिए एक रिकॉर्ड है।
उनके गृह राज्य दक्षिण कैरोलिना के दो हालिया सर्वेक्षणों में पाया गया है, कि निक्की हेली, जो संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत और दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर रह चुकी हैं, वो डोनाल्ड ट्रंप के बाद दूसरे स्थान पर थीं। हालांकि, ट्रंप के मुकाबले वो काफी पीछे थीं।
विवेक रामास्वामी: राजनीति में नये-नवेले विवेक रामास्वामी को कई अमेरिकी मीडिया ऑउटलेट्स ने बहस का विजेता माना और उनके लिए बहस के दौरान कई ब्रेकिंग प्वाइंट्स आए, जहां उन्होंने तालियां बटोरीं। उन्होंने अपने कुछ प्रतिद्वंद्वियों की "सुपर पीएसी कठपुतली" के रूप में आलोचना की।
हालांकि, इस बार एच1बी वीजा को लेकर बहस में घिर सकते हैं और माना जा रहा है, कि प्रतिद्वंदियों ने उनके खिलाफ अच्छा-खासा होमवर्क किया होगा।
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बहस के बाद रामास्वामी की काफी तारीफ की थी और उन्हें एक अच्छा उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार बताया था।
क्रिस क्रिस्टी: न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर ने खुद को ट्रम्प का मुकाबला करने के लिए तैयार एकमात्र उम्मीदवार के रूप में चित्रित करके अपना अभियान शुरू किया, और पूर्व राष्ट्रपति से "बहस में आने और अपने रिकॉर्ड का बचाव करने" का आह्वान किया था।
उन्होंने पहले बहस के दौरान खुलकर डोनाल्ड ट्रंप का विरोध किया था और उन्होंने यहां तक पूछा था, कि क्या मंच पर मौजूद उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर लगे गुंडागर्दी के आरोपों के बाद भी उनका समर्थन करेंगे?
डौग बर्गम: पूर्व सॉफ्टवेयर कारोबारी बर्गम, जो अब नॉर्थ डकोटा के गवर्नर के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में हैं, वो पहली बहस के दौरान चोट के बावजूद शामिल हुए थे। लेकिन, इस बार वो ठीक हो चुके हैं। वो अपने चुनावी कैम्पेन को देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ रहे हैं और उन्होंने कहा है, कि उन्हें जो भी डोनेशन प्राप्त होगा, उसका 20 प्रतिशत को 'जो बाइडेन को चंदा' देंगे, ताकि अर्थव्यवस्था सुधरे।
माइक पेंस: डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका के उप-राष्ट्रपति रहे माइक पेंस एक अनुभवी राजनेता हैं, जिनका ट्रंप के साथ अलगाव हो चुका है। हालांकि, उनका पिछला बहस शानदार नहीं रहा था, लिहाजा वो इस बार अपनी राजनीतिक अनुभव का इस्तेमाल करना चाहेंगे।
पिछली बार बहस के दौरान माइक पेंस, रामास्वामी के आगे थोड़े कमजोर नजर आए थे, लिहाजा इस बार पिछली कसर को वो पूरा करना चाहेंगे।
-
Hormuz Crisis: सीजफायर के बावजूद नहीं खुला होर्मुज! ईरान भूल गया अपनी बिछाई Sea-Mines! गलती या साजिश? -
Explained: JD Vance की अग्नि परीक्षा क्यों है इस्लामाबाद पीस टॉक? अमेरिका का क्या-क्या लगा दांव पर? -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
पाकिस्तान की पकड़ी गई चोरी! शहबाज के ट्वीट की स्क्रिप्ट व्हाइट हाउस में लिखी गई, न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा -
US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज












Click it and Unblock the Notifications