खुलासा: सैकड़ों को मौत की नींद सुलाकर नॉर्थ कोरिया ने किया था अपने अंतिम न्यूक्लियर बम का टेस्ट

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया कई आर्टिफिशियल भूकंप के झटकों का गवाह रहा है। इस बीच साउथ कोरियाई मीडिया ने इस सप्ताह एक रिपोर्ट जारी कर सभी को हैरान कर दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ कोरिया ने अपने अंतिम न्यूक्लियर बम टेस्ट के दौरान भूकंप के झटकों से कई लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। नॉर्थ कोरिया ने तीन सितबंर को अपने छठे न्यूक्लियर बम का टेस्ट किया था, जिसस कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

नॉर्थ कोरया: न्यूक्लियर टेस्ट से सैकड़ों लोग मरे थे

साउथ कोरिया की इस रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया ने अपना छठा न्यूक्लियर बम का टेस्ट पुंगे-री क्षेत्र में किया था, जिससे कई किलोमीटर तक जमीन हिल गई थी। अंडरग्राउंड किए इस टेस्ट की वजह से नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम के निकट क्षेत्रों में स्कूल और बिल्डिंग के गिरने से सैकड़ों की लोग मौत हो गई।

इस मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नॉर्थ कोरिया के छठे न्यूक्लियर टेस्ट के दौरान पास ही एक गांव में स्कूल और बिल्डिंग के ढहने से दर्जनों लोगों की मौत और कई लोगो बूरी तरह से जख्मी हो गए थे। नॉर्थ कोरिया ने जिस दिन अपने अंतिम न्यूक्लियर बम का टेस्ट किया उस दिन रविवार था, लेकिन करीब 150 स्कूली बच्चे किसी विशेष काम की वजह से क्लासरूम में वजूद थे, उसी वक्त स्कूल की बिल्डिंग ढहने से कई लोगों की मौत हो गई थी।

नॉर्थ कोरिया ने सितंबर में न्यूक्लियर टेस्ट किया था, जिसकी वजह से नॉर्थ कोरिया में 6.3 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए थ। इसके तरंत बाद एक और 4.6 की तीव्रता से भूकंप के झटके लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+