पाकिस्तान के चर्चित मौलाना तारिक जमील के बेटे की मौत, हत्या या आत्महत्या? असमंजस में पुलिस
पाकिस्तान के चर्चित मौलाना तारिक जमील के बेटे आसिम जमील की मौत हो गई है। घटना पंजाब के खानेवाल जिले की तुलम्बा तहसील की है। तारिक जमील ने खुद एक्स पर पोस्ट लिखकर इसकी पुष्टि की है।
पंजाब डीपीओ खानेवाल राणा उमर फारूक सलामत ने असीम जमील की गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके सीने में गोली लगी है। सलामत ने कहा, "तारिक जमील के भतीजे ने दावा किया है कि आसिम जमील ने खुद को गोली मार ली।"

कुछ लोगों का मानना है कि आसिम जमील ने आत्महत्या की है। वहीं कुछ का कहना है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी हत्या की हैशुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, असीम जमील के शव को तुलम्बा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इस बीच, पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।
पंजाब पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. उस्मान अनवर ने भी घटना का संज्ञान लिया है और डीपीओ को असीम जमील की मौत के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक साक्ष्य इकट्ठा करने का निर्देश दिया है।
पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि आईजी ने सबूतों और फोरेंसिक रिपोर्ट के आलोक में आसिम की मौत के कारणों का पता लगाने का निर्देश दिया है
मुल्तान आरपीओ सोहेल चौधरी के मुताबिक, "आसिम की मौत गोली लगने से हुई।" एक सवाल के जवाब में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी जुटा रही है।












Click it and Unblock the Notifications