Red Bull F1 टीम के को-फाउंडर और मालिक डायट्रिच मात्सिट्ज़ का निधन

नर्जी ड्रिंक कंपनी रेड बुल के सह-संस्थापक और रेड बुल फॉर्मूला वन रेसिंग टीम के फाउंडर और मालिक ऑस्ट्रियाई अरबपति डिट्रिच मात्सचिट्ज़ का निधन हो गया है।

Dietrich Mateschitz dies: एनर्जी ड्रिंक कंपनी रेड बुल के सह-संस्थापक और रेड बुल फॉर्मूला वन रेसिंग टीम के फाउंडर और मालिक ऑस्ट्रियाई अरबपति डिट्रिच मात्सचिट्ज़ का निधन हो गया है। वह 78 वर्ष के थे। ऑस्टिन, टेक्सास में यूनाइटेड स्टेट्स ग्रां प्री में रेड बुल रेसिंग टीम के अधिकारियों ने शनिवार मात्सिट्ज़ की मृत्यु की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक ये नहीं पता चल पाया है, कि उनका निधन कहां हुआ और मृत्यु का कारण क्या खा। लेकिन, मोटर स्पोर्ट्स गवर्निंग बॉडी FIA के अध्यक्ष मोहम्मद बेन सुलेयम ने कहा कि Mateschitz ने "मोटर स्पोर्ट में महान योगदान दिया था।"

Dietrich Mateschitz dies

फॉर्मूला वन रेस को दी ऊंचाई

मैट्सचिट्ज़ ने ऑस्ट्रियन-थाई समूह रेड बुल के सार्वजनिक चेहरे के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की। रेड बुल कंपनी अपना एनर्जी ड्रिंक दुनिया भर के 172 देशों में बेचती है और पिछले साल इस कंपनी ने 10 रेड बुल के 10 अरब डिब्बे बेचे हैं। मात्सिट्ज़ ने न केवल एनर्जी ड्रिंक को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने में मदद की, बल्कि अपने इस ब्रांड के चारों तरफ स्पोर्ट्स, मीडिया, रियल एस्टेट और गैस्ट्रोनॉमी साम्राज्य भी बनाया। Red Bull की बढ़ती सफलता के साथ, उन्होंने खेलों में अपने निवेश का काफी विस्तार किया। Red Bull अब फुटबॉल क्लब, आइस हॉकी टीमों और F1 रेसिंग टीमों का संचालन भी करता है। इसके साथ ही रेड बुल अलग अलग खेलों में सैकड़ों खिलाड़ियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी करता है।

कब की कंपनी की स्थापना

मात्सचिट्ज़ और थाई निवेशक चेलियो योविद्या ने 1984 में रेड बुल कंपनी की स्थापना की, जब मात्सचिट्ज़ ने पश्चिमी दर्शकों के लिए चेलियो द्वारा निर्मित एक अन्य एनर्जी ड्रिंक, क्रेटिंग डेंग की कॉमर्शियल मार्केटिंग की इजाजत दी। रेड बुल का कहना है कि 1987 में अपने मूल ऑस्ट्रिया में अपने नए नाम के तहत संशोधित पेय को लॉन्च करने से पहले मैट्सचिट्ज़ ने तीन साल तक इस फॉर्मूले पर काम किया था। Mateschitz के नेतृत्व में Red Bull ने तेजी से अपनी बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि की और पहले यूरोप में, फिर संयुक्त राज्य अमेरिका में, मोटरस्पोर्ट्स, सॉकर समेत कई तकह के और खेलोम में रेड बुल कंपनी प्रायोजक बनी और अपनी बाजार वैल्यू को आसमान तक पहुंचाया। इसके अलावा रेड बुल रेसिंग टीम ने 2010, 2011, 2012 और 2013 में कंस्ट्रक्टर्स चैंपियनशिप जीतकर फॉर्मूला 1 में सफलता हासिल की है, जबकि जर्मन ड्राइवर सेबेस्टियन वेटेल ने टीम में साइन करते हुए लगातार चार ड्राइवर चैंपियनशिप जीती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+