घर की गैरेज में निकला जहरीला सांप, वीडियो देखकर रुक जाएंगी धड़कनें

फ्लोरिडा। रोजाना की तरह आप अपने घर के किसी हिस्से में काम कर रहे हों तभी अचनाक से एक सांप निकल आए। वह इतना जहरीला कि कुछ ही मिनटों में आप मौत की नींद सुला दे। ऐसे सांप को देखकर आपका भी कलेजा दहल जाएगा। यह नजारा आपकी घड़कनों बढ़ाने के लिए काफी है। ऐसा ही कुछ उत्तरी अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली तारा क्लम के साथ हुआ। जब वह अपने गैरेज में कुछ काम कर रही थीं। तभी उन्हें दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में एक रैटलस्नेक दिखा।

सांप

डरावने और बेहद ज़हरीला रैटलस्नेक को देखकर तारा क्लम घबरा गईं। mysuncoast.com में छपी खबर के मुताबिक तारा क्लम ने कहा कि, मुझे लगता है कि मैं अविश्वास में थी। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था, कि मैं क्या करुं। तारा क्लम ने बताया, 'मेरा दिल इतनी ज़ोर से धड़क रहा था, जैसे वह मेरे सीने से बाहर आ जाएगा। मुझे बस यही ख्याल आ रहा था, मैं मर सकती थी, आखिर यह रैटलस्नेक है। मैं उसके बिल्कुल पास से गुजरी थी। '

महिला और उसके पति ने मदद के लिए Sarasota County Sheriff's Office Animal Services को फोन किया। एनिमल सर्विस के लोग उसके घर पहुंचे और सांप को पकड़ा। SCSOAC ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर सोमवार को भी शेयर किया है। वीडियो में एनिमल सर्विस के सदस्य सांप को पकड़ते दिख रहे हैं। अभी तक इस वीडियो को 33 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं 600 से ज़्यादा बार लोग इसे शेयर कर चुके हैं।

यहां देखें वीडियो:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+