चूहे के कारण आपस में टकरा गई 2 ट्रेन, कई घायल

हालांकि इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन 40 लोगों के घायल होने की खबर है। 'लोकल' समाचार पत्र के मुताबिक फ्रांस की सरकारी रेल कंपनी एसएनसीएफ ने अपनी जांच में पाया है कि चूहों ने सिग्नल के तार चबाकर काट दिया था। जिसकी वजह से सिग्नल उस समय भी हरा रह गया जब उसे लाल होना चाहिए था।
गलत सिग्नल की वजह से दोनों सवारी गाड़ियां आपस में भिड़ गईं और ट्रेन हादसा हो गया। फ्रांस इन्फो के अनुसार, दुर्घटना के समय जहां चूहों ने तार काट दिए थे वहां कुछ काम चल रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिग्नल की पिछली जांच जून 2013 में हुई थी। सिग्नल की इस छोटी सी गलती के कारण एक बड़ा हादसा हो गया ।












Click it and Unblock the Notifications