जापान में नजर आई एक ऐसी मछली जिसके बाद सुनामी की आशंका, लोगों में डर और दहशत

टोक्‍यो। जापान में इन दिनों लोगों के बीच सुनामी को लेकर बातें हो रही हैं और सुनामी की आहट ने इन लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। यह‍ डर एक असाधारण मछली को देखे जाने के बाद पैदा हुआ है। इस मछली के देखे जाने के बाद से ही जापान में लोग मान रहे हैं कि देश में जल्‍द ही कोई खतरनाक प्राकृतिक आपदा आ सकती है। इस मछली का नाम ओरफिश है और इसे टोयामा खाड़ी के पास 10 दिनों के अंदर तीन बार देखा गया है। यह मछली गहरे समंदर में 3,000 फीट गहराई में रहती हैं। कभी-कभी ही यह सतह पर आती हैं।

oarfish

साल 2011 में भी आई थी नजर

जापान में लोग मानते हैं कि मान्यता है कि ओरफिश 'समुद्री देवता के महल का संदेशवाहक' है और भूकंप से पहले वे समुद्र के तट पर आती हैं।लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2011 में तोहोकू भूकंप से पहले उत्तर पूर्वी जापान के समुद्री तट पर करीब 20 मछलियां आई थीं। इसके बाद आया भूकंप हाल के इतिहास में सबसे विनाशकारी था, जिसमें 19,000 लोग मारे गए थे और फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र नष्ट हो गया था। कुछ ही दिन पहले फिलीपींस के अगुसन डेल नॉर्ट में ओरफिश मिली थीं। 6.3 तीव्रता के भूकंप से पहले भी तट के पास पांच और ओरफिश मिली थीं। हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि ओरफिश के समुद्र तट पर दिखने और भूकंप के बीच कोई निश्चित संबंध नहीं है। मगर, शोधकर्ताओं ने माना कि वे प्राकृतिक आपदाओं को महसूस कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+