इस बार क्रिसमस पर होगी कुछ अनोखी बात, जानिए क्या?
वॉशिंगटन| साल का बड़ा दिन यानी क्रिसमस तो हर मायने में स्पेशल होता है लेकिन इस बार का क्रिसमस खास है बेहद खास क्योंकि 38 साल बाद इस बार 25 दिसंबर को आसमान में फूल मून दिखायी देगा।
इस बात की जानकारी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने मीडिया को दी है। नासा ने कहा है कि जहां ऐसा 1977 के बाद होगा वहीं दूसरी ओर ऐसा केवल इसके बाद 2034 में होगा। इसे नासा ने 'फुल कोल्ड मून' नाम दिया है क्योंकि यह सर्दियों में निकल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications