Raksha Bandhan 2024: सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्योहार
रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्यौहार भाई-बहन का त्योहार है, जिसमें बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं। हमारे देश में तो इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है मगर क्या आप जानते हैं कि अन्य देशों में भी इस त्योहार को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें कई सारे देश शामिल हैं। आइये रक्षाबंधन के पावन मौके पर जानते हैं कि कौन से देशों में भारत की ही तरह धूमधाम से इस त्योहार को मनाया जाता है।

पाकिस्तान में होती है रक्षाबंधन की धूम
सबसे पहले तो बात करते हैं पड़ोसी देश पाकिस्तान की। पाकिस्तान में हिंदुओं की अच्छी खासी आबादी है। यहां रहने वाले हिंदू लोग रक्षाबंधन का त्योहार काफी धूमधाम से मनाते हैं। पाकिस्तान में स्वामीनारायण मंदिर काफी मशहूर है, जहां रक्षाबंधन के खास मौके पर बाजार सजता है। यहां बहनें अपने भाईयों के लिए राखी और मिठाईयां लेती हैं।
नेपाल में कैसे मनाते हैं रक्षाबंधन?
नेपाल दुनिया में भारत के सिवा दूसरा देश है, जहां भारत की ही तरह त्योहारों को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। यहां भी बहनें अपने भाईयों के हाथ में राखी बांधती हैं और उनसे रक्षा का वचन लेती हैं। इस तरह से यहां भी भाई बहन राखी के त्योहार को भारत की तरह यादगार बनाते हैं।
यूके में मनाया जाता है रक्षाबंधन
यूके में भी काफी संख्या में भारतीय रहते हैं तो ऐसे में यहां सिर्फ रक्षाबंधन ही नहीं बल्कि अन्य त्योहार भी काफी धूमधाम से मनाए जाते हैं। रक्षाबंधन का पर्व है तो यूके में भारतीय इस पर्व को मना रहे हैं। कई भारतीय परिवार यहां अपने परिवार के साथ राखी सेलिब्रेट करते हैं।
ऑस्ट्रेलिया में मनाया जाता है राखी का त्योहार
ऑस्ट्रेलिया में भी रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और रक्षा का वचन लेती हैं। यहां लोग इस दिन अपने परिवार के साथ मूवी या फिर डिनर प्लान करके इस मौके को और भी खूबसूरत बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications