10 दिवसीय दौरे पर Rahul Gandhi USA पहुंचे, सैम पित्रोदा और ओवरसीज कांग्रेस ने सैन फ्रांसिस्को में किया स्वागत
Rahul Gandhi USA दौरे पर हैं। 10 दिनों के दौरे पर अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को पहुंचे राहुल गांधी का ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों ने स्वागत किया।

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi USA दौरे पर सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। अमेरिका पहुंचने पर राहुल के स्वागत में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों के अलावा सैम पित्रोदा भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
राहुल के अमेरिका दौरे का मकसद
लोक सभा से निलंबित पूर्व कांग्रेस सांसद राहुल का अमेरिका दौरा सियासी है या वे निजी यात्रा पर अमेरिका गए हैंं, इस संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, विगत 29 मई को सैम पित्रोदा ने राहुल के कार्यक्रम पर ब्रीफ किया था।
USA के किन शहरों में जाएंगे राहुल गांधी
अमेरिका में राहुल गांधी के कार्यक्रम के बारे में सैम पित्रोदा ने बताया कि दो दिनों तक सैन फ्रांसिस्को में रहने के बाद राहुल वॉशिंगटन और न्यूयॉर्क में भी दो दिन बिताएंगे।
संवाद का ओपन फोरम, प्रेस क्लब में भी बोलेंगे
राहुल लोकतंत्र, प्रेस की आजादी, आर्थिक मुद्दे, रोजगार, मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर ओपन फोरम पर संवाद करेंगे। वॉशिंगटन में नेशनल प्रेस क्लब और थिंक टैंक को संबोधित करेंगे।
NRI समुदाय से मुलाकात, ग्लोबल संवाद जरूरी
न्यूयॉर्क में बुद्धिजीवियों और कलाकारों से मुलाकात के अलावा राहुल एक बड़े NRI इवेंट में भी शरीक होंगे। इसका आयोजन इंडियन ओवरसीज कांग्रेस कर रही है। सैम पित्रोदा ने कहा कि सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने के कारण भारत का ग्लोबल कम्युनिटी से बात करना बेहद जरूरी है।
सियासी तौर पर राहुल एक्टिव हुए
ओवसीज कांग्रेस की तैयारियों से इतर राहुल गांधी इंडियन पॉलिटिक्स में भी काफी सक्रिय दिख रहे हैं। गत दिनों उन्होंने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने 150 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है।
MP के बाद राजस्थान पर भी आलाकमान की पैनी नजरें
राहुल के अमेरिका दौरे से पहले कई सियासी समीक्षकों ने माना है कि कर्नाटक में मिली कामयाबी से उत्साहित कांग्रेस आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। एक दिन पहले ही आलाकमान ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में गहलोत और पायलट की भूमिकाएं साफ की हैं।
राहुल वेस्टर्न आउटफिट में अमेरिका पहुंचे
इंडिया में लोकप्रिय अधिकांश तस्वीरों में राहुल अपनी सफेद वेशभूषा (कुर्ता-पायजामा) में स्पॉट किए जाते हैं, लेकिन राहुल गांधी सैन फ्रांसिस्को पहुंचने पर जींस-टीशर्ट में दिखे। उनके प्रशंसक तिरंगा लेकर उनके साथ तस्वीर क्लिक कराते भी दिखे।
कौन हैं सैम पित्रोदा
बता दें कि राहुल को रिसीव करने पहुंचे सैम पित्रोदा ओवरसीज कांग्रेस में अहम भूमिका निभाते हैं। डॉ मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान भी एक्टिव रहे सैम की एक पहचान राजनीतिक लोगों से इतर है।
टेलिकॉम सेक्टर के माहिर खिलाड़ी
उनकी पहचान 50 साल से अधिक समय से टेलिकॉम सेक्टर में नए आविष्कार, उद्यमी, विकास पर मंथन करने वाले और नीति निर्माता जिन्होंने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी)जैसे विषयों पर काम करने की भी है।












Click it and Unblock the Notifications