Video: राफेल विमान के मालिक ओलिवर डसॉल्ट की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत, देखें वीडियो
फ्रेंच बिलिनेयर और राफेल विमान के मालिक, फ्रेंच सांसद ओलिवर डसॉल्ट (Olivier Dassault ) की विमान हादसे में मौत हो गई.
फ्रेंच बिलिनेयर और वहां के सांसद ओलिवर डसॉल्ट (Olivier Dassault ) की विमान हादसे में मौत हो गई। यह जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दी है। ओलिवर डसॉस्ट मार्केल डसॉल्ट के पोते हैं जिन्होंने एयरक्रॉफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Dassault Aviation की स्थापना की थी। आपने राफेल विमान का नाम तो सुना ही होगा। इसी कंपनी ने इस फाइटर जेट का निर्माण किया है। ओलिवर डसॉल्ट की उम्र 69 साल थी।

Recommended Video
डसॉल्ट ग्रुप में फिलहाल वे स्ट्रैटिजी एंड डेवलपमेंट विंग के प्रेसिडेंट थे। फ्रांस की राजनीति में उनकी पहचान कद्दावर नेता के रूप में होती थी। वर्तमान में वह फ्रांस के नेशनल असेम्बली में प्रतिनिधि थे। फोर्ब्स बिलिनेयर इंडेक्स 2020 में वे दुनिया में 361वें पायदान पर थे।
ओलिवर डसॉल्ड के निधन पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने शोक जताया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएस मैक्रों ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिख है कि वो ओलिवियर दसॉ फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उद्योगपति, सांसद ,कानून निर्माता और वायु सेना के कमांडर के तौर पर देश की सेवा की। उनका आकस्मिक निधन देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। ओलिवर डसॉल्ड साल 2000 में फ्रांस में सांसद बने थे। रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को ओलिवर डसॉल्ट छुट्टियां मनाने के लिए गये हुए थे और उसी दौरान उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और उनकी मौत हो गई। दसॉ कंपनी के पास एविएशन के अलावा अपना अखबार फिगारो भी है। ओलिवर डसॉल्ट, फ्रांस की नेशनल एसेंबली के लिए साल 2002 में चुने गए थे और फ्रांस के ओइस एरिया से सांसद चुने गये थए। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद दसॉ की संपत्ति करीब 7.3 अरब अमेरिकी डॉलर है। रिपोर्ट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर क्रैश में ओलिवियर दसॉ के अलावा उनका पायलटर भी मारा गया है। बताया जाता है कि भारत के साथ राफेल डील करवाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।
ओविवर के दादा मार्सेल, एक विमान इंजीनियर और महान आविष्कारक थे। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध फ्रांस के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान दौरान फ्रांसीसी विमानों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रोपेलर विकसित किया था जो आज भी विश्वभर में प्रसिद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications