Rafah Crossing: हमास से खतरे के बीच US ने 8 दिन में 7 देशों से साधा संपर्क, कैसे माना मिस्र? जानिए सबकुछ
इजरायल और हमास के संघर्ष के बीच अमेरिका अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने का युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से बातचीत के बाद राफा बॉर्डर खोलने पर समझौता हो गया है। गाजा में मानवीय सहायता ले जाने वाले लगभग 20 ट्रकों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। ऐसे में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने इस बड़े प्रयास का ब्यौरा दिया है। उन्होंने बताया कि विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने 8 देशों से संपर्क साधा और इस बात पर मिस्र को मजबूर किया कि वो अमेरिका की ओर से मानवीय सहायता के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत राफा सीमा खोलकर सहयोग करे।
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा है कि इजिप्ट (मिस्र) के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने राफा बॉर्डर खोलने की अनुमति दे दी है। अल-सीसी ने मानवीय सहायता ले जाने वाले लगभग 20 ट्रकों को गाजा भेजने के लिए राफा बॉर्डर खोलने की परमीशन दे दी है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा है कि गाजा में मानवीय सहायता ले जाने वाले लगभग 20 ट्रकों को प्रवेश की अनुमति देने को राफा क्रॉसिंग को खोलने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ एक समझौता हुआ।

वहीं अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया है कैसे अमेरिका ने मिस्र को राफा सीमा खोलने के लिए सहमत किया। प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने यूएस की ओर से गाजा में मानवीय सहायता के लिए चलाए जा रहे मिशन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति बाइडेन ने मिस्र के राष्ट्रपति सिसी से बात की थी। जिसके बाद उन्होंने मानवीय सहायता के लिए राफा को खोलने की अनुमति दी। राफा गेट खुलने के बाद उन अमेरिकी नागरिकों को बाहर निकालने की कोशिश की जाएगी, जो गाजा में हैं और वहां से निकलना चाहते हैं।"
मिलर ने आगे कहा कि अमेरिका ने मिस्र के साथ राफा बॉर्डर खोलने को लेकर समझौता सिर्फ ये सुनिश्चित करने के लिए किया है कि अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा की जा सके। मिलने कहा, "अमेरिका का ये मिशन उन निर्दोष नागरिकों के बेहद अहम है जिन्होंने यह संघर्ष शुरू नहीं किया। इसके जरिए उन तक भोजन, पानी और दवाईयां पहुंचाई जा सकती हैं।"
एंटनी ब्लिंकन ने की 8 दिन में 7 देशों की यात्रा
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने राफा बॉर्डर खोलने के लिए अमेरिका के प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री मैथ्यू मिलर ने लगातार 8 दिन यात्रा की। इस दौरान वे 7 देशों के प्रमुख नेताओं और अपने समकक्षों से मिले। मिलर ने कहा, "विदेश मंत्री ब्लिंकन अब वाशिंगटन लौट आए हैं। अपनी आठ दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने कई मौकों पर इजराइल सरकार और फिलिस्तीनी प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ बहरीन, मिस्र, जॉर्डन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर में नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ये साफ कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका इजरायल और हमास से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए तटस्थ है। अमेरिका फिलिस्तीनी लोगों की आकांक्षाओं का समर्थन करता है जो हमास के आतंकवाद के कृत्यों से पीड़ित हैं। हमारा मानना है कि गाजा में नागरिकों को नुकसान से दूर रखने और उन्हें मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तंत्र स्थापित करना महत्वपूर्ण है। हम जारी रखेंगे हमास को हराने के लिए इजराइल को आवश्यक सहायता प्रदान करें। हम गाजा में मानवीय सहायता प्राप्त करने के लिए काम करना जारी रखेंगे। बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने का हमारा काम सर्वोच्च प्राथमिकता है।"












Click it and Unblock the Notifications