ब्रिटेन की क्वीन को 92 की उम्र में पसंद है बचपन वाला स्नैक्स, एक्स शेफ भी इस च्वाइस से हैरान
नई दिल्ली, 21 अगस्त। ब्रिटेन का शाही परिवार (The Royal Family) आपनी खास शानो शौकत के लिए जाना जाता है। महारानी एलिजाबेथ के भी शौक निराले हैं। इसके लिए शाही महल बकिंघम पैलेस में विशेष प्रबंध किए जाते हैं। ब्रिटेन इस शाही परिवार शान को देश की शान समझा जाता है। ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ की एक डिश इन दिनों चर्चा में है। दरअसल एक स्नैक है जिसे वो आमतौर हर रोज लेती है। 15 साल तक उनका शेफ रहा शख्स भी क्वीन की इस पसंद से हैरान है। इसका खुलासा उसने एक वीडियो में किया है।

दुनिया का सबसे महंगा घर की मुखिया हैं ब्रिटेन की क्वीन
ब्रिटेन का शाही परिवार अक्सर ही चर्चा में रहता है लेकिन उनके महल को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी कम नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रिटिश शाही परिवार का आवास बकिंघम पैलेस दुनिया का सबसे महंगा घर है। इसके साथ ही शाही परिवार जिसकी मुखिया क्वीन एजिजाबेथ हैं उसके शौक भी निराले हैं। लेकिन महारानी खुद ऐसी चीजें पसंद करती हैं जो उन्हें सबसे अलग बनाती है। क्वीन को आज भी खाने में एक वही चीज आज भी पसंद है, जिसे वो उस वक्त पसंद करती थीं जब वो 5 साल की थी।

क्वीन के शेफ का दावा
क्वीन एलिजाबेथ के स्नैक्स को लेकर ये दावा बकिंघम पैलेस में शेफ रहे डैरेन मैकग्राडी ने किया है। शेफ डैरेन मैकग्राडी ने एक यूट्यूब वीडियो के जरिए दुनिया के सामने इस बात का खुलासा किया। मैकग्राडी ने लगभग 15 वर्षों तक रानी के निजी रसोइये के रूप में कार्य किया। उन्होंने राजकुमारी डायना, और प्रिंसेस विलियम और हैरी की भी सेवा की है।

क्वीन को बचपन वाली चीज पसंद
शेफ डैरेन मैकग्राडी ने खुलासा किया कि क्वीन एजिलाबेथ को जैम पेनीज बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि रानी पांच साल की उम्र से सैंडविच को पसंद करती थीं। सैंडविच को ब्रेड के स्लाइस जैम और मक्खन का उपयोग करके बनाया जाता है।

क्वीन के पसंद से शेफ हैरान
ब्रिटेन की महारानी की ये अजीब पसंद की बारे में शेफ डैरेन मैकग्राडी ने एक यूट्यूब वीडियो में बताया। वीडियो में शेफ ने कहा कि क्वीन एलिजाबेथ जब 5 साल की थीं उस वक्त वो स्नैक्स में जैम पेनीज पसंद करती थीं। इसे वो दोपहर में चाय के वक्त आज भी लेती हैं। ब्रेड के साथ थोड़ा मक्खन और जैम लगाकर उन्हें ये सर्व किया जाता है। क्वीन आमतौर पर स्ट्रॉबेरी जैम अधिक पसंद करती हैं।

सैंडविच पसंद पर लोगों के कमेंट
क्वीन एलिजाबेथ की इस पसंद को लेकर लोग अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शेफ डैरेन मैकग्राडी के खुलासे के बाद ब्रिटेन में नेटिजन्स हैरान हैं। एक सैंडविच के प्रति क्वीन के प्यार को देखकर लोग आश्चर्य में हैं। एक यूजर लिखा, " एक खूनी जैम सैंडविच? उबाऊ! अगर मैं रानी होती तो मैं निश्चित रूप से उनसे अधिक रॉयल होती। जबकि एक अन्य ने कहा, "रानी बचपन से हर दिन एक जैम सैंडविच खाती है।" एक अन्य यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, "ये बेहत आसानी से याद दिलाता है कि बहुत सारी स्वाभाविक चीजें हैं। जिन्हें आप छोड़ नहीं सकते"।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications