Putin Official Car: पुतिन की कार चलता फिरता अभेद्य किला! बम भी बेअसर, 6 सेकेंड के भीतर 100 kmph की रफ्तार
Russian Presidential Car: रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन की कार इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, पुतिन किम जोंग उनके साथ एक कार में सवार हुए देखे गए। जिस कार में दो देशों को राष्ट्राध्यक्ष सवार हुए वो कोई आम कार नहीं थी। इसमें कई ऐसे फीचर हैं, जो दुनिया के तमाम देशों को हैरान कर देने वाले हैं।
उत्तर कोरिया में किन जोंग उन के साथ रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन की कार में सवार होने की तस्वीरें सामने आई हैं। इस बीच अब पुतिन की भी आधिकारिक कार की चर्चा हो रही है। पुतिन की आधिकारिक कार सोवियत युग की ZIL लिमोजिन की रेट्रो-स्टाइल वाली एक कार है।

पुतिन की कार ऑरस लिमोजिन (Aurus Limousine ) ने मर्सिडीज-बेंज एस 600 गार्ड पुलमैन की जगह ली थी। इससे पहले पुतिन मई में क्रेमलिन उद्घाटन समारोह में ऑरस सीनेट में ही सवार हुए थे।
विदेश यात्रा पर भी अपनी कार ले जाते हैं पुतिन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन अपनी इस कार को विदेश यात्राओं पर भी साथ लेकर जाते हैं। राजकीय यात्राओं पर इसे इल्यूशिन आईएल-76 परिवहन विमान के जरिए उस देश तक पहुंचाया जाता है, जहां पुतिन का दौरा हो रहा होता है। दरअसल, रूसी राष्ट्रपति के काफिले को आमतौर पर यूराल या बीएमडब्ल्यू मोटरसाइकिलों द्वारा एस्कॉर्ट किया जाता है। मर्सिडीज जी-क्लास, मर्सिडीज ई-क्लास, एस-क्लास, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, वोक्सवैगन कैरवेल जैसे हाईटेक वाहनों को पुतिन के काफिले में शामिल किया जाता है।
पुतिन की कार ऑरस सीनेट में क्या है खास
कार में एक राष्ट्रपति के वाहन में होने वाली सभी खुबियां मौजूद है. माना जाता है कि इसमें सुरक्षा और कम्युनिकेशन के हैरान करे वाले फीचर्स मौजूद हैं। कार पूरी तरह से बुलेटप्रूफ बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन की कार पर बम का भी असर नहीं होता। हालांकि इस कार की ज्यादा जानकारी कभी सामने नहीं आती है। ये कार पूरी तरह से बख्तरबंद है, इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 का इस्तेमाल किया गया है। ये महज 6 सेकंड के भीतर 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। कार कि अधिकतम स्पीड 249 किमी प्रति घंटा है।












Click it and Unblock the Notifications