Putin India visit: आज शाम दिल्ली की इन 5 सड़कों पर लगेगा भीषण जाम, मेट्रो स्टेशन पर भी बड़ा अपडेट
Putin India visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज शाम करीब 6 बजे दो दिवसीय अहम भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंच रहे हैं। यूक्रेन युद्ध के बाद हो रही यह द्विपक्षीय मुलाकात वैश्विक स्तर पर काफी महत्वपूर्ण है। पुतिन आज सीधे आईटीसी मौर्य होटल जाएंगे और फिर शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्मान में निजी डिनर की मेजबानी करेंगे।
इस दौरे के कारण दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और आज शाम तथा कल कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह दी है।

आज शाम इन रास्तों पर रहेगा असर
आज शाम पुतिन के पालम एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उनके काफिले के मूवमेंट के कारण कुछ इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। शाम 6 बजे के बाद एनएच-8, धौला कुआं, दिल्ली कैंट, सरदार पटेल मार्ग और शांति पथ के आसपास अस्थायी ट्रैफिक डायवर्जन हो सकता है। पुलिस ने कहा है कि ट्रैफिक को कम समय के लिए रोका जाएगा, लेकिन दिल्लीवासियों को यात्रा से पहले रूट प्लान चेक करने की सलाह दी गई है।
कल क्या है पुतिन का व्यस्त कार्यक्रम?
पुतिन की यात्रा का मुख्य और व्यस्त दिन शुक्रवार होगा। सुबह वह राजघाट (Putin Rajghat visit) जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ मुख्य द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसके बाद संयुक्त बयान जारी होगा। दोपहर में वह भारत मंडपम में फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। शाम को राष्ट्रपति भवन में भारत सरकार द्वारा उनके सम्मान में डिनर आयोजित किया जाएगा।
Delhi travel plan: कल इन सड़कों से बचें दिल्लीवासी
शुक्रवार को पुतिन के आधिकारिक कार्यक्रमों के कारण कई केंद्रीय इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सुबह के समय राजघाट, आईटीओ, तिलक मार्ग और इंडिया गेट के आसपास ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। दोपहर में मथुरा रोड, भैरो रोड, मंडी हाउस और आईटीओ के पास भी डायवर्जन रहेगा। सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों पर भी एंट्री-एग्ज़िट अस्थायी रूप से बंद की जा सकती है।
सुरक्षा व्यवस्था सख्त
राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के विशेष प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। दिल्ली पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और रूस की एडवांस सिक्योरिटी टीमें अलर्ट पर हैं। पूरे रूट पर SWAT, एंटी-टेरर स्क्वॉड और QRT टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा, ड्रोन से निगरानी की जाएगी और उनके मूवमेंट को रियल टाइम में मॉनिटर किया जाएगा ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।












Click it and Unblock the Notifications