ब्रिज का बदला बम से! पुतिन ने यूक्रेन में तबाही मचाई, रूस ने कहा, कीव ने उड़ाया पुल
रूस और यूक्रेन जंग और भी अधिक भयावह होता जा रहा है। कहीं पुल उड़ाए जा रहे हैं तो कहीं शहरों को तबाह और बर्बाद किया जा रहा है।
रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला केर्च पुल विस्फोट में तबाह हो गया है। ब्रिज के टूटने से यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों को गोला-बारूद और रसद पहुंचाने का प्रमुख रास्ता बंद हो गया है। रूस इससे काफी तिलमिलाया हुआ है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिज में हुई तोड़फोड़ के संबंध में जांच कर रही समिति के अध्यक्ष अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन से वार्ता की। रूस का कहना है कि इस पुल को उड़ाने के पीछे यूक्रेन (Putin Blames Ukraine) का हाथ था। वहीं, यूक्रेन का कहना है कि कीव पर 75 रूसी मिसाइलों ने कहर बरपा दिया है।
Recommended Video

रूस ने यूक्रेन में हमले तेज किए
रूस और यूक्रेन जंग और भी अधिक भयावह होता जा रहा है। कहीं पुल उड़ाए जा रहे हैं तो कहीं शहरों को तबाह और बर्बाद किया जा रहा है। जंग में आम नागिरकों की मौत हो रही है। एएफपी ने बताया कि, व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि पुतिन की सेना ने यूक्रेन के कई शहरों पर हमला कर दिया है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस हमले में भारी संख्या में लोग घायल हुए हैं।

ब्रिज उड़ाए जाने से पुतिन नाराज, खामियाजा भुगतेगा यूक्रेन!
रूस के राष्ट्रपति पुतिन क्रीमिया पुल को धमाके से उड़ाए जाने को लेकर काफी नाराज हैं। उन्होंने इसकी जांच कर रही समिति से प्रगति रिपोर्ट मांगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि जांच के बाद समिति इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि पुल को उड़ाने के पीछे यूक्रेन का हाथ है। कीव की विशेष सेवाओं की तरफ से तैयार किया गया यह आतंकवादी कृत्य था। जांच समिति के अध्यक्ष अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन ने कहा कि यूक्रेन का उद्देश्य रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी ब्रिज को धवस्त करना था।

जंग का भयानक दृश्य
दूसरी तरफ रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बम बरसा रही है। कीव इंडिपेंडेंट ने बताया कि मिसाइलों से कीव शहर पर बम के गोले दागे जा रहे हैं। बता दें की खारकीव से भगाए जाने के बाद से रूस यूक्रेन पर पागलों की तरह हमला किए जा रहा है। वहीं क्रीमिया पुल के उड़ाए जाने से रूसी सेना संकट पर संकट के गहरे बादल मंडरा रहे हैं।

केर्च पुल को ट्रक बम ने तबाह कर दिया था
बता दें कि पिछले दिनों रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला केर्च पुल को ट्रक बम ने तबाह कर दिया था। इसके साथ ही उसने पास से गुजर रही एक ईंधन से लदी ट्रेन को भी अपने निशाने पर ले लिया। आग और धमाके की वजह से क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले पुल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी पुल के साथ रेलवे लाइन भी पेट्रल ले जा रही ट्रेन में धमाके के कारण बंद हो चुकी है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पुल का एक बड़ा हिस्सा समुद्र में समा गया।

अब क्या करेगा रूस
पुल पर हुए बम धमाके की वजह से रूस और क्रीमिया के बीच जमीनी संपर्क खत्म हो चुका है। पुल टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी यूक्रेन में जंग में शामिल रूसी सैनिकों को हो रहा है। उन्हें गोला-बारूद और रसद मिलनी बंद हो गई। इस घटना ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गहरा झटका दिया है।

रूस और यूक्रेन युद्ध
बता दें कि 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद क्रीमिया प्रायद्वीप यूक्रेन के हिस्से में आया था। लेकिन 2014 में रूस ने सैन्य कार्रवाई करके क्रीमिया को मॉस्को में मिला लिया था। इसके बाद से क्रीमिया पर रूस का नियंत्रण बना हुआ है। क्रीमिया वह जगह है जहां से रसद और सैन्य सामनों को जंग में शामिल रूसी सैनिकों को पहुंचाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications