कनाडा में भारतीय मूल के गैंगस्टर 'चकी' की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह में हुई वारदात

कनाडा पुलिस की लिस्ट में शामिल सबसे खतरनाक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भारतीय मूल के शख्स के साथ ये वारदात कनाडा में हुई।

gangster

Punjab born gangster shot dead: कनाडा पुलिस की लिस्ट में सबसे खतरनाक गैंगस्टरों की सूची में शामिल पंजाब मूल के 28 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये सब कनाडा के वैंकूवर शहर में स्थित एक विवाह स्थल पर हुआ। गैंगस्टर की हत्या कुछ अज्ञात लोगों ने की।

स्थानीय समाचार पत्र वैंकूवर सन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमरप्रीत समरा फ्रेजर स्ट्रीट पर शादी में मेहमानों के साथ फ्रेजरव्यू बैंक्विट हॉल पर डांस फ्लोर पर था, जब उसे गोली मारी गई।

बताते चलें कि सामरा और उसका बड़ा भाई दोनों ही गैंगस्टर हैं और दोनों को यहां एक शादी में इनवाइट किया गया था। कुछ मेहमानों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कुछ अज्ञात लोग हॉल में चले आए और डीजे बंद करने को कहा। उस वक्त वेन्यू पर 60 मेहमान मौजूद थे।

वैंकूवर पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि वे आज सुबह गोली मारने के इस वाकये के बाद 28 वर्षीय अमरप्रीत समरा की हत्या की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, फ्रेजर स्ट्रीट और साउथ ईस्ट मरीन ड्राइव के पास वैंकूवर बैंक्विट हॉल के बाहर 1:30 बजे अमरप्रीत समरा को गोली मारी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। लोगों ने अमरप्रीत को सीपीआर दिया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

बताते चलें कि साल 2022 के अगस्त महीने में कनाडा पुलिस ने 11 खतरनाक गैंगस्टर्स की सूची जारी की थी। इस लिस्ट में अमरप्रीत और उसका भाई रविंदर भी शामिल था। लिस्ट में 11 गैंगस्टर्स में 9 पंजाब मूल के थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+