डोनाल्ड ट्रंप के सुरक्षा घेरे में घुसी टॉपलेस महिला, छाती पर लिखा फेक

पेरिस। प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के 100 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शमिल होने के लिए फ्रांस पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में एक टॉपलेस महिला ने सेंध लगा दी। इस टॉपलेस महिला ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए ट्रंप के काफिले के साथ दौड़ लगाई। इसका मकसद ट्रंप का विरोध था। महिला ने अपनी छाती और कमर पर 'झूठा' और 'शान्ति' लिखा था।

Protestor breaches Trumps motorcade in peris First World War

ये तब हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप प्रथम विश्वयुद्ध के खत्म होने के 100 साल पूरे होने पर पेरिस के आर्क डि ट्रायम्फ पर होने वाले औपचारिक समारोह में शिरकत के लिए जा रहे थे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विश्वभर के 70 देशों के नेता फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहुंचे हैं। रविवार को इस मौके पर पेरिस के आर्क डि ट्रायम्फ पर होने वाले औपचारिक समारोह में शिरकत के लिए नेता पहुंचें हैं। दुनियाभर के नेता 1914 से 1918 के बीच अपनी जान गंवा चुके लोगों को याद कर कर रहे हैं। चार साल की लंबी लड़ाई के बाद 1918 में 11 नवंबर को ये जंग खत्म हुई थी।

Protestor breaches Trumps motorcade in peris First World War

भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पेरिस पहुंचे हैं। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात भी की। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार सुबह इस युद्ध में मारे गए अज्ञात सैनिक की समाधि पर श्रद्धांजलि के साथ अंतर्राष्ट्रीय युद्धविराम दिवस स्मरणोत्सव का नेतृत्व किया। यह समाधि पेरिस में आर्क डि ट्रायम्फ के नीचे स्थित है। विश्व के दूसरे नेताओं ने भी इस जंग में मारे गए करीबएक करोड़ सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+