Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'अपने बच्चों के लिए करती हूं जिस्म का सौदा, मुझे शर्म क्यों आए?'

वो औरतें जिन्हें अपने बच्चों को पालने के लिए जिस्म बेचना पड़ता है लेकिन बच्चे बड़े हो गए हैं वो उन्हें ये बता नहीं सकती। ऐसी औरतों के लिए कितना मुश्किल है उनका पेशा।

नई दिल्ली। कुछ नोटों के लिए अपने जिस्म का सौदा किसी अजनबी के साथ कर देना किसी औरत के लिए आसान नहीं होता लेकिन कुछ मजबूरियां ये कराती हैं।

sex worker

वो औरतें जो जिस्म इसलिए भी बेच रही हैं ताकि अपने बच्चों की अच्छी परवरिश कर सकें, वो आखिर अपने काम के बारे में क्या सोचती हैं?

ऐसा माना जाता है कि जवान (तीस साल से कम की) लड़कियां हीं जिस्मफरोशी के धंधे में ज्यादा होती हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि उम्र ढलने के साथ सेक्स वर्कर के ग्राहक कम होते जाते हैं लेकिन ब्रिटेन में काफी संख्या में ऐसी सेक्स वर्कर हैं, जो मां भी हैं और अपने बच्चों को पाल रही हैं।।

बीबीसी ने ब्रिटेन की उन सेक्स वर्कर्स पर एक स्टोरी की है, जो पेशे से सेक्स वर्कर होने के साथ-साथ मां भी हैं। इस रिपोर्ट में एक मां और वेश्या शेरी ने अपनी निजी जिदंगी और पेशे की परेशानियों को साझा किया है।

बीबीसी की खबर के अनुसार, इंगलैंड के एसेक्स की रहने वाली शेरी पिछले दो दशकों से मर्दों के साथ अपने जिस्म का सौदा कर रही हैं। वह कोठों और एस्कॉर्ट एजेंसियों के साथ काम करती हैं। लेकिन उन्हें जानने वाले ज्यादातर लोगों के लिए यह एक राज है कि उनका 12 साल का एक बेटा भी है।

हमारे काम को इज्जत नहीं दी जाती है

42 साल की शेरी बताती हैं कि मुझे ऐसा करने में कोई शर्म नहीं है। लेकिन लोग हमारे काम को सम्मान नहीं देते हैं, इसको लेकर मुझे गुस्सा आता है।

शेरी का बेटा 12 साल का है, लेकिन उससे शेरी ने अपने काम को छुपा कर रखा है। उन्होंने अपने बेटे को बताया है कि वह एक थिएटर रिसेप्शनिस्ट हैं।

शेरी ने अपने बेटे से कहा है कि उनके काम के घंटे कभी रुकते नहीं हैं। शेरी ने कहती हैं, ''मुझे पता है कि हमारे बच्चों को इस बारे में पता चलेगा तो वे खिलाफ हो जाएंगे।''

शेरी जैसी कहानी कई वेश्याओं की है। एक अनुमान के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम में 72,800 सेक्स वर्कर्स हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं ही हैं। इन महिलाओं में बड़ी संख्या उन औरतों की है, जो मां भी हैं।

नौकरी से नहीं चला खर्च, तो इस धंधे में आ गई

शेरी बताती हैं कि उनको ऑफिस में नौकरी से कम पैसे मिलता था, इसलिए उन्होंने शरीर बेचना शुरू कर दिया। नौकरी में शेरी को 15,000 पाउंड हर माह मिलते थे, खुद को और बेटे को पालने के लिए ये नाकाफी थे। सेक्स वर्कर के रुप में वो एक रात में ही 100 पाउंड से ज्यादा कमा लेती हैं।

दुनिया के तमाम दूसरे हिस्सों की तरह यूके में भी सेक्स वर्कर्स की जिंदगी आसान नहीं है। कई बार उन्हें शारीरिक संबंधों के दौरान हिंसा का शिकार होना पड़ता है, तो कई बार उनके हत्याएं भी हो जाती हैं।

एक अनुमान के मुताबिक यूके में 1990 से 2015 के बीच 152 सेक्स वर्करों की हत्या हो चुकी है। इसका कोई ठीक-ठीक डाटा पुलिस के पास नहीं होता क्योंकि वेश्यावृति करने वाली लड़कियां अमूमन अपने साथ होने वाली हिंसा की शिकायत पुलिस से नहीं करती हैं।

शेरी कहती हैं कि उनकी जिंदगी में काफी दोहरापन है। एक तरफ वो अपने बच्चे के लिए जिस्म को बेच रही हैं और दूसरी तरफ ये डर है कि वही बच्चे कल उनकी सच्चाई जानकर उनसे नफरत करेंगे। वो कहती हैं कि उनका बेटा उन्हें बदचलन ना समझे, यही बात उनके लिए अहम है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+