Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडल्टन की टॉपलेस तस्वीर: 6 लोगों पर केस

डचेज ऑफ़ कैंब्रिज की टॉपलेस तस्वीर के मामले में फ्रांस के कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है.

डचेज ऑफ़ कैंब्रिज
GETTY IMAGES
डचेज ऑफ़ कैंब्रिज

एक फ्रांसीसी मैगज़ीन में डचेज ऑफ़ कैंब्रिज केट मिडल्टन की टॉपलेस तस्वीर छपने के मामले में छह लोगों पर गोपनीयता और अपराध को अंजाम में मदद के आरोप तय किए गए हैं. ये केस फ्रांस में चल रहा है.

जांच में इस प्रगति पर ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम ने कहा है कि उनकी पत्नी की टॉपलेस तस्वीर का छपना काफ़ी दुखद था. उन्होंने कहा कि ये उनकी मां डायना के अनुभवों की याद दिलाता है. प्रिंस विलियम ने कहा कि उनकी मां की ज़िंदगी में मीडिया का बेवजह दखल देना कितनी तक़लीफ़देह था ये बात उन्हें फिर से याद आ गई.

प्रिंस विलियम की रक्षा मे लगे कुत्तों को मारने पर विवाद

डचेज ऑफ़ कैंब्रिज
PA
डचेज ऑफ़ कैंब्रिज

इस राजसी जोड़े की तस्वीर 2012 में फ्रांस के फोवांस में ली गई थी. इनकी टॉपलेस तस्वीर फ्रांस की क्लोज़र मैगज़ीन में छपी थी. वहां के स्थानीय अख़बार ला फोवांस में केट की स्विम ड्रेस में भी तस्वीरें छपी थीं.

कैमरे के आतंक से चिंतित प्रिंस विलियम

पेरिस की दो फ़ोटोग्राफी एजेंसियों पर लॉन्ग लेंस से इस रॉयल कपल की तस्वीर लेने का आरोप है. इसके साथ ही डचेज ऑफ़ कैंब्रिज (प्रिंस विलियम की पत्नी) की टॉपलेस तस्वीर एक सार्वजनिक सड़क से लेने का आरोप है.

फ्रांस के कोर्ट में हो रही सुनवाई
Getty Images
फ्रांस के कोर्ट में हो रही सुनवाई

इसमें शामिल अन्य लोगों पर पेरिस के पास नॉनटेयर में सुनवाई हुई. क्लोज़र मैगज़ीन के संपादक लॉरेंस पिउ, एर्नेस्टो माउरी के साथ इस ग्रुप के सीईओ पर भी सुनवाई हुई. इसके साथ ही इस मामले में ला फोवेंस के फ़ोटोग्राफ़र और अख़बार के प्रकाशन निदेशक पर भी आरोप तय किए गए हैं.

एक अभियोजक ने कोर्ट से सभी पर भारी जुर्माना लगाने का आग्रह किया है. वहीं प्रिंस विलियम और कैथरीन के एक वक़ील ने इसे भारी नुक़सानदायक बताया है. क्लोज़र मैगज़ीन से जुड़े प्रतिनिधि ने बताया कि इस मामले में 1.5 मिलियन यूरो (10.5 करोड़ रुपए) मुआवज़ा के दावे की उम्मीद है.

मैगज़ीन ने अपने बचाव में कहा कि ये राजसी जोड़ा है. उनकी शादी का भी भारी कवरेज हुआ था. मैगज़ीन ने कहा कि उनकी तस्वीरें निजता के उल्लंघन के लिए नहीं थी बल्कि सकारात्मक रूप में प्रकाशित की गई थीं.

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+