अक्‍टूबर में पाकिस्‍तान का दौरा करेंगे प्रिंस विलियम और केट, 13 साल बाद शाही जोड़ा जाएगा इस्‍लामाबाद

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्‍नी केट मिडिलटन इस वर्ष अक्‍टूबर में पाकिस्‍तान का पहला दौरा करेंगे। केनसिंग्‍टन पैलेस की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। 13 वर्षों में पहली बार कोई शाही जोड़ा पाकिस्‍तान के दौरे पर जाएगा। विलियम और केट जिन्‍हें ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैम्ब्रिज भी कहते हैं, सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बावजूद पाकिस्‍तान जाएंगे। दोनों का पाक दौरा ब्रिटिश विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर तय हुआ है।

prince william.jpg

साल 2006 में प्रिंस चार्ल्‍स गए थे पाक

37 वर्षीय विलियम और केट, क्‍वीन एलिजाबेथ और प्रिंस चार्ल्‍स और प्रिंसेज डायना के नक्‍शेकदमों पर चलते हुए सुरक्षा से जुड़ चिंताओं को दरकिनार करते हुए पाक जाएंगे। केनसिंग्‍टन पैलेस की ओर से एक ट्वीट में दोनों के शाही दौरे के बारे में बताया गया। ट्वीट के मुताबिक, 'ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैम्ब्रिज इस वर्ष सर्दियों में विदेश और कॉमनवेल्‍थ विभाग के अनुरोध पर पाकिस्‍तान के दौरे पर जाएंगे।' प्रिंस विलियम से पहले उनकी दादी क्‍वीन एलिजाबेथ II साल 1961 और 1997 में पाकिस्‍तान गई थी। एलिजाबेथ का पहला पाक दौरा ऐसे समय में हुआ था जब शीत युद्ध अपने चरम पर था और पाकिस्‍तान पश्चिमी देशों का चहेता बना हुआ था। उनके बाद उनके पिता प्रिंस चार्ल्‍स और उनकी पत्‍नी कैमिला ने साल 2006 में पाकिस्‍तान का दौरा किया था। प्रिंस चार्ल्‍स को प्रिंस ऑफ वेल्‍स और उनकी पत्‍नी को डचेज ऑफ कॉर्नवेल की उपाधि मिली हुई है।

अक्‍सर पाक जाती थीं डायना

प्रिंस विलियम की मां प्रिंसेज डायना अक्‍सर पाकिस्‍तान जाती रहती थीं। पाक के प्राइम मिनिस्‍टर इमरान खान की पहली पत्‍नी जेमिमा खान और डायना काफी अच्‍छी दोस्‍त थीं। विलियम और केट पिछले 18 माह से किसी भी देश के दौरे पर एक साथ नहीं गए हैं। केट अपने तीन बच्‍चों प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेज शैरलॉट और प्रिंस लुईस के साथ बिजी थीं। ये तीनों ही पाकिस्‍तान नहीं जाएंगे। लंदन में पाकिस्‍तान के उच्‍चायुक्‍त मोहम्‍मद नफीस जकारिया ने इस शाही दौरे के ऐलान का स्‍वागत किया है। उन्‍होंने कहा है कि पाकिस्‍तान की सरकार और जनता दोनों का इंतजार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+