Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रिंस विलियम ने कॉलर पकड़कर उठाया और नीचे पटक दिया... प्रिंस हैरी ने बड़े भाई पर लगाया गंभीर आरोप

प्रिंस हैरी ने अपनी किताब में खुलासा किया कि बड़े भाई विलियम ने उन पर शारीरिक हमला करते हुए उन्हें चोट पहुंचाई थी। इसके साथ ही प्रिंस ने ये भी कहा है कि प्रिंस विलियम ने मेघन को ‘अशिष्ट’, ‘असभ्य’ और ‘जिद्दी’ कहा था।

Prince Harry was physically attacked

File Image: PTI

ब्रिटेन के शाही घराने के प्रिंस हैरी की आत्मकथा अगले सप्ताह 10 जनवरी को रिलीज होनी जा रही है। इस किताब का नाम 'स्पेयर' (Prince Harrys Autobiography Spare) है। इस किताब की रिलीज से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। दरअसल अपनी आत्मकथा में प्रिंस हैरी ने अपने बड़े भाई प्रिंस विलियम संग हाथापाई का जिक्र किया है। कथित रूप से इस किताब में हैरी ने दावा है कि उनकी अपने बड़े भाई से मेगन मर्केल को लेकर बहस हुई थी और ये बहस इतनी बढ़ गई कि प्रिंस विलियम ने उन्हें धक्का देते हुए उन्हें फर्श पर पटक दिया था।

प्रिंस हैरी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

प्रिंस हैरी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी ने अपनी किताब में चौंकाने वाला खुलासा किया कि भाई विलियम ने उन पर शारीरिक हमला करते हुए उन्हें चोट पहुंचाई थी। किताब में प्रिंस ने उल्लेख किया है कि जब उनके भाई विलियम, जो कि अब प्रिंस ऑफ वेल्स हैं, ने उनकी पत्नी मेगन मर्केल को लेकर बहस के दौरान शारीरिक हमला किया था। समाचार आउलेट के मुताबिक प्रिंस विलियम ने मेघन को ‘अशिष्ट', ‘असभ्य' और ‘जिद्दी' कहा था।

प्रिंस विलियम ने हैरी को फर्श पर पटका

प्रिंस विलियम ने हैरी को फर्श पर पटका

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों भाईयों के बीच लड़ाई तब बढ़ गई जब विलियम ने हैरी का कॉलर पकड़ लिया। प्रिंस हैरी ने कथित रूप से किताब में लिखा, ''यह सब बेहद तेजी से हुआ... काफी तेजी से... उसने मेरा कॉलर पकड़ लिया, मेरी चेन तोड़ दी और मुझे फर्श पर गिरा दिया। मैं कुत्ते के खाने वाले बर्तन पर जा गिरा। वह बर्तन मेरी पीठ से दबकर टूट गया, जिसके टुकड़े मेरी पीठ में धंस गए। मैं एक पल के लिए वहां पड़ा रहा, चकित रहा। फिर वह मेरे पैरों पर चढ़ गया और मुझे वहां से बाहर निकलने के लिए कहा।"

प्रिंस हैरी की पीठ में लगी चोट

प्रिंस हैरी की पीठ में लगी चोट

हैरी ने दावा किया कि कथित झगड़े के कारण उसकी पीठ में चोट लग गई थी। प्रिंस हैरी ने लिखा है कि उनकी पीठ में अभी भी वो चोट नजर आती है। हैरी ने यह भी लिखा है कि उन्होंने इस घटना का जिक्र अपनी पत्नी मेगन से नहीं किया लेकिन बाद में उसने उनकी पीठ को देखा, जिसके बाद उसे सबकुछ समझने में देर नहीं लगी। इस घटना से वह बेहद दुखी हो गई।

शाही परिवार में बढ़ सकते हैं मतभेद

शाही परिवार में बढ़ सकते हैं मतभेद

दोनों भाईयों के बीच इस मारपीट की खबरों के बीच प्रिंस हैरी के किताब को लेकर चर्चा बढ़ गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रिंस हैरी की आत्मकथा रिलीज होने के आने के बाद शाही परिवार के बीच मतभेद और बढ़ सकते हैं। इससे पहले बीते साल 8 सितंबर को रानी एलिजाबेथ का निधन हो गया था जिसके बाद लंबे समय के बाद परिवार के हर सदस्य को एक साथ देखा गया था। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि अब यह परिवार एक बार फिर से करीब आ सकता है। हालांकि बीते समय में कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं जिससे यही संकेत मिलता है कि अब शाही परिवार कभी एक नहीं हो सकता।

डॉक्यूमेंट्री को लेकर भी हुआ था विवाद

डॉक्यूमेंट्री को लेकर भी हुआ था विवाद

कुछ वक्त पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'हैरी एंड मेगन' डॉक्यूमेंट्री को लेकर भी परिवार में खटास की बात सामने आई थी। इस डॉक्यूमेंट्री में हैरी और मेगन ने खुलासा किया था कि आखिर क्यों उन्होंने शाही परिवार छोड़ा और कैलिफोर्निया जाकर बस गए। इस डॉक्यूमेंट्री में मेगन ने आरोप लगाया कि यूके में उनके अश्वेत होने को मुद्दा बना दिया गया था। उन्हें बार-बार अश्वेत होने का एहसास कराया जाता था। उनके लिए यूके में एडजस्ट करना बेहद मुश्किल था।

मेगन ने लगाया नस्लभेद का आरोप

मेगन ने लगाया नस्लभेद का आरोप

प्रिंस हैरी ने साल 2018 में अश्वेत अमेरिकी नागरिक और अभिनेत्री मेगन मर्केल से शादी की थी। हैरी और मेगन से शादी को उस वक्त शाही परिवार के 21वीं सदी के अनुसार ढलने के प्रयास के तौर पर देखा गया था, ताकि बहुसांस्कृतिक देश को और अधिक प्रतिनिधित्व वाला बनाया जा सके। हालांकि, यह कल्पना जल्द ही धूमिल हो गई, जब शाही परिवार से खबरें आने लगीं कि मेगन की शाही परिवार से जम नहीं रही है। इन खबरों के सामने आने के बाद शाही परिवार में दरार बढ़ने लगीं और हैरी व मेगन परिवार छोड़कर कैलिफॉर्निया चले गए। मार्च 2021 में ओपरा विनफ्रे के अमेरिकी टॉक शो में मेगन ने शाही परिवार पर नस्लवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनका पहला बच्चा पैदा हुआ तो शाही परिवार के एक सदस्य ने उसके गहरे रंग को लेकर टिप्पणी की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+