लेडी डायना के प्रेमी जैसे थे हैरी के ‘लाल’ बाल, प्रिंस को शाही परिवार से बेदखल होने का सता रहा था डर
प्रिंस हैरी अपनी जिंदगी के किस्सों को उजागर करने को लेकर मिरर ग्रुप न्यूजपेपर्स के खिलाफ कानूनी मुकदमा लड़ रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने पिता को लेकर अतीत में फैली अफवाहों और पूर्व प्रेमिका संग हुए ब्रेकअप के कारणों का ख
प्रिंस हैरी ने खुलासा किया है कि उन्हें डर था कि मेजर जेम्स हेविट के उनके पिता होने की अफवाहों के बाद उन्हें शाही परिवार से बेदखल कर दिया जाएगा। प्रिंस हैरी ने ये खुलासा तब किया है जब वे मिरर ग्रुप पेपर्स के खिलाफ कानूनी मुकदमा लड़ रहे हैं।
प्रिंस हैरी ने अपनी किशोरावस्था स्कूल में अपने संघर्षों, पूर्व प्रेमिका चेल्सी डेवी के साथ अपने संबंधों और मीडिया जांच के बारे में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान प्रिंस हैरी ने कहा कि वह इस अफवाह से डर गए थे कि उनके पिता जेम्स हेविट थे।

प्रिंस हैरी ने कहा कि उन्हें इस बात का डर था कि उनके जैविक पिता जेम्स हेविट हैं और किसी दिन इस बात के लिए उन्हें शाही परिवार से बेदखल कर दिया जाएगा।
प्रिंस हैरी ने कहा कि उन्हें तो 30 साल की उम्र के बाद पता चला कि उनकी मां डायना और मेजर हेविट की दोस्ती उनके जन्म के बाद हुई थी। प्रिंस ने कहा कि उन्हें ये बात 2014 के आसपास पता चली।
प्रिंस हैरी ने कहा, "मैं वास्तव में नहीं जानता था कि मेरे जन्म के बाद तक मेरी मां मेजर हेविट से नहीं मिली थी। ये अफवाहें मेरे लिए बहुत हानिकारक और बेहद वास्तविक थीं।"
आपको बता दें कि जेम्स हेविट एक मिलिट्री मैन थे। एक जमाने में डायना और हेविट के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। राजकुमारी डायना ने बीबीसी को दिए गए एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि भी की थी।
कई सालों तक ऐसी अफवाहें फैलीं कि हेविट ही प्रिंस हैरी के असली पिता हैं। अफवाह का एक कारण मेजर हेविट और प्रिंस हैरी के लाल बाल थे। हालांकि, इस बारे में प्रिंस हैरी से पहले परिवार में किसी के द्वारा खुलकर चर्चा नहीं की गई।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रिंस हैरी ने कहा कि मिरर ग्रुप पेपर्स ही उनके चेल्सी डेवी संग ब्रेकअप के लिए दोषी था। आपको बता दें कि जिम्बाब्वे के एक अरबपति की बेटी चेल्सी डेवी और प्रिंस हैरी के बीच 2004 से 2011 तक प्रेम संबंध रहा था।
ऐसा कहा जाता है कि चेल्सी डेवी हरकदम पर पीछे पड़े रहने वाली मीडिया से परेशान हो गई थीं। आपको बता दें कि मिरर ग्रुप ने 2006 में प्रिंस हैरी के नाइट क्लब जाने और वहां लैप डांस करने को लेकर खबर प्रकाशित की थी।
प्रिंस हैरी का ने दावा किया है कि मिरर ग्रुप ने उनका फौन हैक किया और उनकी जिंदगी के निजी किस्सों की जानकारी के लिए कई तरह के गैरकानूनी काम किए। प्रिंस हैरी बीते बुधवार को अदालत में पेश हुए, जहां उनसे मिरर ग्रुप की तरफ से पेश हुए वकील ने सवाल-जवाब किया।
प्रिंस हैरी ने पूर्व प्रेमिका चेल्सी डेवी के साथ अर्जेंटीना जाने की जानकारी भी अदालत को दी। आपको बता दें कि प्रिंस हैरी शाही परिवार के 130 से अधिक वर्षों में हाईकोर्ट में सबूत देने वाले वह पहले शख्स बने है।












Click it and Unblock the Notifications